विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जून 2021 राशिफल, कुछ जातकों के लिए दिन रहेगा थकान से पूर्ण

Horoscope Today Dainik Rashifal 30 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सफलता प्रदान रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आज आपका दिन अनुकूल बना हुआ है।

आज आप अपने प्रिय कार्यों को अधिक महत्वाकांक्षा प्रदान करेंगे और ऐसे कार्यों को ही पूर्ण करने हेतु अधिक सक्रिय एवं प्रयासरत नजर आएंगे। इस वजह से भी आपको सफलता अति शीघ्र प्राप्त हो जाएगी।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, आपकी स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होती हुई नजर आ रही है। आज आपको आपके भाइयों की ओर से कुछ खास सहयोग प्राप्त हो सकता है।

यदि आप साझेदारी में कारोबार आरंभ करने के संबंध में विचार कर रहे हैं या फिर आपके कारोबार पूर्व से ही साझेदारी में क्रियाशील है तो आपके लिए आज का दिन दोनों ही स्थितियों में लाभकारी साबित होगा।

आज आप घर की साज-सज्जा पर भी आप अधिक ध्यान दे सकते हैं। आप घर की सुंदरता को बढ़ाने हेतु रंगाई-पुताई का कार्य करवा सकते हैं या फिर किसी अन्य फर्नीचर आदि में बदलाव कर अपने घर को आकर्षक बनाने का प्रयास कर सकते हैं जिससे पारिवारिक जन इस परिवर्तन को लेकर खुश देखेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज आध्यात्मिकता की ओर अधिक रुझान रहेगा। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अपना अधिक समय व्यतीत करेंगे। यह आपके मन को सुकून एवं शांति प्रदान करेगा जिस वजह से आप इन कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी ओर से अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ अपनी ओर से धन भी निवेश करेंगे।

आज आप कारोबार से जुड़े मसलों में भी निवेश करने के संबंध में विचार कर सकते हैं। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा।

संतान की ओर से आज आपको कोई सुखद व मंगलकारी सन्देश प्राप्त होगा जो आपके मन को संतुष्टि प्रसन्नता से भर देगा। घर-परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं है, किसी बात को लेकर वाद विवाद बना रह सकता है। ऐसे स्थान पर आप अपनी ओर से अपनी वाणी को संयमित रखें और व्यवहार में सामंजस्य बनाकर रखें ताकि आपकी तरफ से मामला और अधिक विवादित ना हो। बातों को तूल देने की बजाय सुलझाने का प्रयास करें तो बेहतर रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज का दिन दिक्कतों से भरा रहने वाला है। वहीं आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आज आपका दिन अनुकूल बना रहेगा। आज लेन-देन से जुड़े मसलों में आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। आज आपके अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं।

आज आप अपने कुछ दोस्तों के सहयोग हेतु भी तत्पर नजर आएंगे। वहीं कुछ मसलों में आपको भी अपनी ओर से मित्रों से सहयोग मांगना पड़ सकता है, वे आपके प्रति लाभकारी साबित होंगे।

आज कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज आपके समक्ष कुछ नये बेहतरीन अवसर भी आ सकते हैं, इन अवसरों का लाभ उठाएं अपने आपको अधिक से अधिक सक्रिय रखें और अपनी नजर को चहुँ ओर चौकन्ना बनाए रखें।

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है, सेहत के दृष्टिकोण से दिन बहुत बेहतर नहीं है। अतः स्वयं का अधिक से अधिक ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। हालांकि आज आपका मन दूसरों के सहयोग हेतु अघिक व्याकुल रहेगा। आप दूसरों के प्रति स्नेह का बर्ताव रखेंगे एवं सभी का सहयोग करते हुए नजर आएंगे। यह आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा।

आज आप सामाजिक तौर पर भी सक्रिय नजर आएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी दिन शानदार बना रहेगा। आपका दिन उन्नति प्रदायक है। आज सभी सामाजिक जन आपको महत्व देंगे और आपकी लोक प्रसिद्धि भी चंहु ओर फैलेगी।

आज आपको अपने घर परिवार के वरिष्ठ जनों की ओर से कारोबार के मसलों में कुछ खास मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी कुछ पुराने समस्याओं का भी समाधान निकल सकता है।

आज आप अपने घर के सदस्यों की इच्छा पूर्ति में थोड़े पीछे रह जाएंगे, आप उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में खुद को असमर्थ महसूस करने लगेंगे जिस वजह से कुछ जनों के मन में दुख एवं मनमुटाव का भाव उत्पन्न हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...