विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 जुलाई 2021 राशिफल, कुछ राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक मसलों को लेकर दिन शानदार गुजरने वाला है। आज आपकी ख्याति में वृद्धि होगी जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिला रहेगा।

आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपने पहले अपने ससुराल पक्ष में से किसी को धन उधार में दे रखा है, तो आपको आज उनकी ओर से भी धन वापस प्राप्त हो सकता है। आज आपके कुछ पुराने लंबे अरसे से अटके हुए संपन्न हो जाएंगे जिससे आपका मन तनाव से मुक्त रहेगा। आप सभी कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

घरेलु परिवेश भी आज बढ़िया बना रहेगा, घर परिवार के सभी सदस्य बैठकर किसी यात्रा हेतु योजना तैयार कर सकते हैं जिसमें सभी पारिवारिक जन काफी उत्साहित नजर आएंगे और सभी अपनी तरफ से नए-नए सुझाव भी प्रदान करेंगे।

आप आज सामाजिक क्रियाकलापों में भी अत्यधिक रूचि व्यक्त करेंगे जिस वजह से सामाजिक लोग आपको काफी महत्व देंगे। आज आप अपने स्वजनों के ऊपर धन खर्च कर सकते हैं, आप उनके लिए कुछ बेहतरीन उपहार भी खरीद सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज हर कार्य में मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आप जिस भी कार्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे, उसमें विजय होने के साथ-साथ बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त करेंगे।

आज अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आप का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम दर्शाएगा। यदि आप अचल संपत्ति की खरीदारी के बारे में मन बना रहे हैं तो ऐसे कार्यों में भी आपके लिए दिन कामयाबी प्रदान करने वाला बना रहेगा। किंतु जमीन से सम्बंधित दस्तावेजों की जांच परख कर लेने की आवश्यकता है ताकि धोखाधड़ी वाले हालात आपके साथ उत्पन्न ना हो।

यदि आज आप भागीदारी में कारोबार आरंभ करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों को लेकर आपका दिन अनुकूल बना रहेगा। इसमें लाभ की प्राप्ति करेंगे। पूर्व से ही भागीदारी में अगर आपके कोई कारोबार चल रहे हों, तो उनके लिए भी आज का दिन लाभदायक बना रहेगा।

नौकरी पेशा जातकों के लिए समय बेतरीन गुजरने वाला है। विद्यार्थियों को अभी और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हालांकि उच्च शिक्षा हेतु आपकी ओर से जो भी प्रयास किए जाएंगे, उसमें आपको सफलता की प्राप्ति हो ही जाएगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज मन जोश एवं उत्साह से भरा हुआ रहेगा। आप खुद को आत्मविश्वास से पूर्ण महसूस करेंगे जिस कारण आप जिस भी कार्य हेतु प्रयास करेंगे, वे सफलतापूर्वक पूर्ण होते चले जाएंगे। आपकी बौद्धिकता और कार्यशैली भी आज विकसित होती नजर आ रही है।

आज आपके घर परिवार के कुछ जन किसी खास वस्तु को लेकर जिद पर अड़ सकते हैं जिसमें आपको काफी धन भी व्यय करना पड़ेगा। ऐसे स्थान पर आपको काफी समझदारी व सूझबूझ से काम करने की आवश्यकता है, अपनी आर्थिक स्थिति और रिश्तो को आज प्रभावित न होने दें।

आज आप सामाजिक गतिविधियों को लेकर जागरूक रहेंगे और अपनी ओर से बढ़-चढ़कर ऐसे कार्यो में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। इसके फलस्वरूप सामाजिक जन भी आपको काफी आदर देंगे।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर भी क्रियाशील नजर आएंगे, आपका ऐसे कार्यों में मन लगेगा और यह आपको अंतः करण से खुश एवं संतुष्ट करने का कार्य करेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चौकन्ना होने की आवश्यकता है। आज आपके सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं। आप खुद को मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। पुरानी बातों को लेकर आपके मन में कोहराम मचा रहेगा जिस वजह से आप काफी कष्टदायक स्थिति में रहेंगे। आपके मानसिक तनाव की वजह से आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

अचल संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आज उलझने और भी बढ़ जाएंगी। आज आपको शासन सत्ता की ओर से भी कोई विशेष सहयोग की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आज आपको अपने सगे-संबंधियों अथवा अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है जिससे आपके मन के तनाव कुछ पल हेतु धूमिल हो जाएंगे और आप अपने आपको प्रसन्न महसूस करने लगेंगे।

आज शाम आप अपने मित्रों के साथ मिल बैठकर किसी खास विषय पर परिचर्चा कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...