विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों को स्वास्थ्य से सम्बंधित हो सकती है परेशानियां

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए आनंददायक रहेगी। इस यात्रा में परिवार का साथ भी प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी खुशी चौगुनी हो जाएगी। माता की ओर से कोई लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। समझदारी के साथ सभी कार्य करें। किसी को नाराज होने का मौका ना दें। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतर है। जिस भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। वहीं कारोबार में स्थिति उतार-चढ़ाव पर बनी रहेगी। अपने बड़े-बुजुर्गों से प्रेम पूर्वक बात करें।

मकर राशि

आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। अचानक कहीं यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं, किंतु यात्रा आपके कार्यक्षेत्र हेतु लाभकारी है, इसलिए जाने में संकोच ना करें। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानियों में उलझे रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। कही से अटके हुए धन भी वापस आने की संभावना है।

कुम्भ राशि

आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है। पेट अथवा आँख में दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी खुराक को मौसम के अनुसार एवं अपने शरीर की जरुरत के अनुसार बदलें। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर है। मान सम्मान में वृद्धि रहेगी। वहीं परिवार से थोड़े दूर-दूर से रहेंगे जिसकी वजह से आपसी तनाव उत्पन्न हो सकता है। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन बेहतर है।

मीन राशि

आज आप थोड़े गंभीर रहेंगे। मानसिक रूप से खुद को सशक्त बनाए रखेंगे। कार्य क्षेत्र में सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ संपन्न करेंगे। किसी नई योजना या  परिवर्तन को अपने कार्य में क्रियान्वित कर सकते हैं जिससे आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन हेतु दिन बेहतर है। दांपत्य जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक वृद्धि होगी लेकिन अनावश्यक व्यय में अधिकतर रह सकती है। इसके लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि व्यापार में होने वाले लाभ इसे संतुलित रखेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए बेहतर है। जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात कर सकते हैं।