विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

29 मई 2021 राशिफल, इन जातकों को आज चौकन्ना रहने की है जरुरत

Horoscope Today Dainik Rashifal 29 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 29 मई 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 29 मई 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, उनकी ओर से कुछ ऐसे समाचार प्राप्त हो सकते हैं जो आपके मन को काफी दुखी कर देगा।

आज अचानक आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके मन के तनाव में कमी आएगी और प्रसन्नता का भाव जागृत होगा। आज प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आपको अपने प्रियतम के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा, आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

आज आपको कारोबार में सभी से मधुर व्यवहार बरतने की आवश्यकता है, तभी आपके कार्य आसानी से शीघ्रता पूर्वक बनते चले जायेंगे अन्यथा आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके लिए आपकी वाणी चुनौतियों को बढ़ा सकती हैं, अतः सतर्कता बरतें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के मन में आज संतुष्टि व सुकून का भाव बना हुआ रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफल होते जायेंगे जिससे आपके मन में खुशी बरकरार रहेगी। आपका दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।

आज आप संतान के भविष्य को लेकर विचारणीय स्थिति में नजर आएंगे, आप उनके कार्य व भविष्य से तथ्यों पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। आज आपको संध्याकालीन मेला में कुछ ऐसे जनों से भी मुलाकात करनी पड़ सकती है जिन्हे आप बिलकुल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोग आपके लिए बेवजह परेशानी भी उत्पन्न करने का प्रयास सकते हैं। अतः कोशिश करें कि ऐसे लोगों से अपने खुद को अधिक से अधिक दूर रखें।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शानदार गुजरेगा, आज आपके जनसमर्थन में वृद्धि होगी। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आपके कुछ विशेष कार्यों के भी संपन्न हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं जो आपके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज अपनी आवश्यकताओं को लेकर काफी अधिक महत्वकांक्षी बने रहेंगे। आप अपनी आवश्यकता पर अधिक से अधिक ध्यान देंगे।

आज आपको अपनी सभी महत्वपूर्ण वस्तुओं को लेकर संभलकर रहने की आवश्यकता है, किसी महत्वपूर्ण व खास प्रिय वस्तु के चोरी हो जाने के आसार हैं। आज आपको किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। आपको इस दौरान कुछ नये-नये लोगों से भेंट करने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपके कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं।

आज आप अपने माता-पिता के प्रति स्नेह एवं सम्मान की व्यक्त करेंगे, आप उनके प्रति सेवा भाव बनाये रखेंगे और उनकी सेवा सत्कार हेतु काफी तत्पर भी नजर आएंगे। आज संतान की शिक्षा से जुड़े तथ्यों में आपको मनो अनुकूल परिणाम प्राप्त होते हुए प्रतीत होंगे जिससे आपके मन संतान के प्रति हर्षित रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज अपनी आमदनी में बढ़ोतरी हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज शाम आप अपनी ओर से इस दिशा में कुछ महत्वपूर्ण कदम भी उठा सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, आज आपके समक्ष कई बेहतरीन अवसर आएंगे। आज आपको अपनी कला को प्रदर्शित करने का भी बढ़िया मौका मिलेगा जिससे आपकी प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी, लोग आपकी सराहना और प्रशंसा करेंगे।

कारोबारी क्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आपको कहीं यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। हालाँकि इस यात्रा के दौरान आपको काफी संभलकर रहने की की आवश्यकता है, इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर भी संभल कर रहने की आवश्यकता है। भीड़ भाड़ वाली जगह से अपने आपको बचा कर रखें। वर्तमान परिवेश ठीक नहीं है, अतः अपने आपको लेकर सतर्क रहें और अपना ख्याल रखें।

आज आपको किसी अपने की ओर से कोई बेहतरीन उपहार प्राप्त हो सकता है जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...