विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

29 जून 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों के लिए आर्थिक तौर पर दिन रहेगा मजबूत

Horoscope Today Dainik Rashifal 29 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। खासतौर पर यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा हेतु तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। अन्य शिक्षा दीक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक परिणाम दर्शाने वाला रहेगा।

कार्यक्षेत्र में आज आपको आपके सभी प्रयासों का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा। आज आप जिस भी कार्यों को लेकर लंबे अरसे से प्रयासरत थे, उन कार्यों में आपको अनुकूल व मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आज कारोबारी तौर पर आपको आपके कुछ वरिष्ठ जनों या फिर विशेषज्ञों से सुझाव आदि प्राप्त हो सकते हैं। इन पर ध्यान दें, ये आपके कारोबार की उन्नति हेतु सहायक साबित हो सकते हैं।

आज दैनिक कारोबारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं, किंतु वहीं दूसरी तरफ आपकी आमदनी के साथ-साथ आपके व्यय में भी काफी अधिक बढ़ोतरी हो जाएगी जिससे आमदनी का कुछ खास महत्व नहीं रह जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन बना रहेगा। खासकर आर्थिक मसलों को लेकर आप हर प्रकार के कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज निजी जीवन का वातावरण भी बढ़िया रहेगा जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। यदि आप अचल संपत्ति के खरीदारी के संबंध में विचार कर रहे हैं या फिर इस दिशा में अपनी ओर से पैसे निवेश कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा। किंतु आपको अपनी ओर से चौकन्ना रहने की आवश्यकता है, हर पहलुओं पर नजर बनाए रखें ताकि आप किसी घोटाले या फिर नुकसान का शिकार ना हो।

आज आपके भाई-बहनों में से जिस भी किसी के विवाह को लेकर पहले से वार्ता चल रही है, इन वार्ताओं में आने वाली बाधाओं का समापन हो सकता है। आज आर्थिक मसलों को लेकर आपके द्वारा आमदनी की बढ़ोतरी हेतु जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उनके सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आपके माता-पिता के सेहत की स्थिति आज प्रभावित हो सकती है, अतः उनके स्वास्थ्य को लेकर अधिक से अधिक सचेत और जागरूक रहें और उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज आपको अपने खान-पान को लेकर भी परहेज बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा, हालांकि कुछ मसलों को लेकर आपका समय लाभकारी भी साबित होगा।

आज आपको सर्वप्रथम अपने आलस्य का परित्याग कर देने की आवश्यकता है, इसकी वजह से आपके कई कार्य बिगड़ सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण अटके हुए कार्यों को भी पूर्ण नहीं कर पाएंगे।

कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आज का आपका दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आज आपके कई प्रयास असफल हो सकते हैं जिससे आपके मन में निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है।

आज आपके कुछ लंबे अरसे से अटके महत्वपूर्ण आर्थिक व्यवस्था से जुड़े कार्यों के पूर्ण एवं सफल हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, हालाँकि संभावना है कि कुछ मसलों को लेकर आपके एवं आपके सहकर्मियों के मध्य नोकझोंक हो जाए जो किसी बड़े विवाद का भी स्वरूप ले सकता है। अतः इस स्थान पर आपको थोड़ा संयमित होकर बोलने की आवश्यकता है और अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने की जरूरत है तभी आप इन विवादित वातावरण से अपने आप को बचा पाएंगे।

मीन राशि

आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कुछ हांसिल कर पाएंगे। हालांकि आप अपनी मेहनत के बलबूते पर सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे जिससे मन में प्रसन्नता का भाव भी रहेगा।

आज आपके कई कार्य में सफलता के प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आपके रिश्ते की पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है जिससे आपके मध्य के मनमुटाव समाप्त होंगे और खुशहाली का भाव पुनः उत्पन्न हो जाएगा।

आज घरेलू परिवेश सुखद एवं शानदार बना रहेगा जिससे आपके मन में संतुष्टि का भाव बना रहेगा। आज ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक लेन-देन करने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे मसलों में आपको अधिक सोच-विचार कर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा आगे चलकर रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

धार्मिक मसलों को लेकर आज आप अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप पूजा-पाठ व अन्य आध्यात्मिक क्रियाकलापों में अपनी ओर से समय और धन दोनों देंगे।