विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 अप्रैल 2021 राशिफल, परिवार वालों की मदद से ये राशि वाले रहेंगे आज लाभ में

Horoscope Today Dainik Rashifal 28 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज अपने भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि करेंगे। आप अपने घर परिवार की आवश्यकता के ऊपर पूरा-पूरा ध्यान देंगे और पारिवारिक सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सक्रिय रहेंगे।

कारोबारी तौर पर आप का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर भी काफी मजबूत महसूस करेंगे। आपके आर्थिक लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

कार्यस्थल में आज संभावना है कि आपके किसी सहकर्मी या फिर अन्य कर्मचारी से वाद-विवाद हो जाएँ, जिससे वातावरण थोड़ा तनावयुक्त हो सकता है। कोशिश करें कि आज आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती है, साथ ही बात आपके मान सम्मान पर भी आ सकती है।

अदालती मसलों हेतु समय कुछ ठीक नहीं है। आज आपको ऐसे विषय वस्तु में प्रतिकूल परिणाम परिलक्षित हो सकते हैं। अगर आप ऐसे परिस्थितियों से बचना चाहते हैं तो अपने व्यवहार को संयमित रखें और समझदारी दर्शाए।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज प्रगति कर सकते हैं। आज आपकी सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप बौद्धिक तौर पर स्वयं को बेहद सशक्त महसूस करेंगे।

आज आपकी माता जी के सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है, अतः उनका विशेष ख्याल रखें। तुरंत चिकित्सीय सलाह लें और उचित उपचार करें। सेहत के मामले में बरती गई छोटी सी लापरवाही भी महंगी पड़ सकती है। आज बाहरी खानपान से भी अधिक से अधिक परहेज करें, यह स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है।

आज आप किसी प्रकार के धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु या फिर पूजा-पाठ आदि हेतु जा सकते हैं, हालाँकि संभावना है कि ये योजनाएं विफल हो जाए और कार्यक्रम स्थगित हो जाए।

घरेलु वातावरण आज बहुत बेहतर नहीं रहेगा। किसी ना किसी तथ्य को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बरकरार रहेगी। आज आप अपने पारिवारिक आवश्यकताओं की वस्तुओं पर अपना काफी धन खर्च कर सकते हैं। यात्राओं को लेकर आज का दिन ठीक नहीं है, अतः यात्रा पर जाने से बचे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। आज आप अपने मित्रों के प्रति काफी अधिक भरोसा जताएंगें, किंतु उनकी ओर से आपको अधिक सहयोग की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आप उनकी ओर से स्वयं को निराश महसूस करेंगे।

सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन उचित रहेगा। हालांकि आपके ऊपर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। किंतु आप अपने आपको अधिक सक्रिय बनाए रखें और अवसरों का लाभ उठाएं।

व्यावसायिक तौर पर आपका दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन हितकारी रहेगा, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किंतु अचल संपत्ति से जुड़े तथ्यों में आज दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ एवं परख लें, तत्पश्चात ही अपनी ओर से कदम आगे बढ़ाए अन्यथा आपको नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। अपनी सूझबूझ एवं चतुराई का इस्तेमाल करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन कामयाबी प्रदायक साबित होगा। आज आप उन सभी कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नज़र आएंगे जो लंबे अरसे से अटके पड़े थे, आप इन्हे पूर्ण करने में आज सफल भी हो सकते हैं।

आज आप किसी नए कारोबार अथवा कार्य के प्रारम्भ के विषय में भी मन बना सकते हैं। माता-पिता की ओर से ऐसे मामलों में निवेश हेतु सलाह प्राप्त हो सटी है जो आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

आज आपको आसपास के क्षेत्र में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस यात्रा के दौरान आप अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें। संक्रमण को लेकर सजग रहें। आज आपका मन काफी खुश रहेगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा, आपके रिश्ते में एक अनूठी खुशी बरकरार रहेगी। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के समक्ष आज विवाह से जुड़े विषय वस्तु को लेकर प्रस्ताव आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज आप अपनी कुछ पुरानी चुनौतियों का निवारण निकाल सकते हैं।