विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 अप्रैल 2021 राशिफल, परिवार वालों की मदद से ये राशि वाले रहेंगे आज लाभ में

Horoscope Today Dainik Rashifal 28 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 28 अप्रैल 2021, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 28 अप्रैल 2021।

मेष राशि

मेष राशि वालों का आज का दिन परोपकार के कार्य में बीतेगा, आज आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे। यह आपके मन को सुकून और शांति प्रदान करेगा।

आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों की ओर से विशेष स्नेह एवं प्रेम भाव देखने को मिलेगा, आपको उनकी ओर से मार्गदर्शन एवं प्रेरणा भी प्राप्त हो सकती है। आज घर पर किसी सदस्य के स्वास्थ्य की दशा प्रभावित हो सकती है, अतः उनके स्वास्थ्य को लेकर तुरंत सजग हो जाएं और उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। वर्तमान परिदृश्य सेहत के मामले में लापरवाही करने का बिल्कुल भी नहीं है। अतः छोटी सी समस्या होने पर भी तुरंत चिकित्सीय परामर्श करवाएं।

आज वित्तीय मसलों को लेकर आपका दिन खर्चीला रहेगा। कार्यस्थल पर आज आप कुछ अमूलभूत परिवर्तन कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके कार्य कौशल व कार्यशैली में परिवर्तन आएगा जो कार्य की उन्नति हेतु सहायक रहेगा। आज आपके कुछ नए शत्रु सक्रिय होंगे, अतः आपको उनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मंगलमय रहेगा। आज आप अपने घर परिवार के जनों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जनों के साथ आपका दिन सुखद व आनंददायक बीतने वाला है। आज अपने घर परिवार के जनों में से किसी की ओर से अथवा कारोबार से सम्बंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होते चले जायेंगे जिससे आपके लाभ में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज शाम आपके घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे गृहस्थ वातावरण चहल-पहल और रौनक से पूर्ण रहेगा। हालांकि घर परिवार के सभी जन अधिक व्यस्त नजर आएंगे।

आज आपकी शोहरत में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर प्रबल महसूस करेंगे जिस वजह से आर्थिक विषय वस्तु से जुड़े तथ्यों को लेकर आपको चिंताएं कम रहेंगी।

मिथुन राशि

कारोबार व कार्य क्षेत्र से सम्बंधित तथ्यों को लेकर मिथुन राशि वालों का दिन उत्कृष्ट रहेगा। आज आपके उच्च अधिकारी आपके प्रति सहयोगी बने रहेंगे, वे आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि के संबंध में भी विचार कर सकते हैं।

आज आपका दिन काफी अधिक व्यस्ततापूर्ण बना रहेगा जिस वजह से आप अपने निजी जीवन अथवा स्वयं को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। किंतु बावजूद इन सभी के आप अपने प्रेम जीवन हेतु समय निकालने में सफल होंगे जिससे आपके प्रियजन काफी अधिक प्रफुल्लित होंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे अपने जीवन साथी को पूरा-पूरा समय देंगे जिसके आपके जीवनसाथी हर्षित रहेंगे।

आज आपको आपके भाइयों की मदद से कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके भाइयों के सहयोग के बलबूते पर आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज आपके आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है जिसके फलस्वरूप आर्थिक मसलों को लेकर आप स्वयं को बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे। आज के दिन यात्राओं से बचें, यात्राओं को लेकर दिन ठीक नहीं है।

कर्क राशि

गृहस्थ वातावरण आज बेहद सुखमय रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक जनों के सहयोग के बलबूते पर कुछ विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। घर परिवार के जनों के कुछ खास श्रेष्ठ व्यक्तियों के संपर्क की वजह से आपके किसी महत्वपूर्ण अटके कार्य अतिशीघ्र संपन्न हो सकते हैं।

आज आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं जिसमे आप बाहरी खानपान के संबंध में विचार कर सकते है। किंतु वर्तमान परिदृश्य व परिस्थितियां अत्यंत ही भयावह है। इसलिए बाहरी खानपान का परित्याग करें। लापरवाही बरतना आपके लिए महंगा पड़ सकता है।

कारोबार की दृष्टि से दिन अनुकूलित फलदाई है, आपके लाभ में वृद्धि होगी जिससे आज आप स्वयं को आर्थिक तथ्यों को लेकर थोड़ा चिंतामुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ योजनाओं के आज गतिशील होने के आसार हैं। आज आपकी ख्याति में भी उन्नति होने के योग हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...