विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 जून 2022 राशिफल, कुछ राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद शानदार

Horoscope Today Dainik Rashifal 27 June 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के आज सभी कार्य समय के अनुरूप होते चले जाएंगे। आज आप समय को लेकर काफी नियमित नजर आएंगे। आज आप की समय के प्रति नियमितता आपके  मान-सम्मान को भी बढ़ाने का कारण बनेगी। समाज में लोक प्रसिद्धि बढ़ेगी और आपके कार्य भी बेहतरीन तरीके से पूर्णता की ओर अग्रसर नजर आएंगे। कई कार्यों में आपको अपनी अपेक्षा से अधिक लाभ की भी प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।

शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत अधिक बढ़िया नहीं रहेगा। शिक्षा से जुड़े रोजगार कर रहे जातकों के लिए भी दिन आज कुछ ठीक नहीं है। आज आपको ऐसे क्रियाकलाप पर रोजगार में कुछ खास लाभ हासिल नहीं होगा जिससे मन थोड़ा हताश रहेगा।

युवा जातकों को आज घर के वरिष्ठ जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके मन में हौसला बना रहेगा और आप जीवन में आगे बढ़ते चले जाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका क्रोध पारिवारिक क्लेश की वजह बन सकता है। आप अपने स्वजनों पर ही क्रोधित हो जाएंगे जिसका परिणाम ठीक नहीं रहेगा।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आज आपकी पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं।

युवा जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, भटकाव से बचने की कोशिश करें। आज आपके स्वजनों में से ही कोई जन आपको भटकाव के मार्ग की ओर अग्रसर कर सकते है। किंतु आपको ऐसी स्थिति में चौकन्ना रहने की आवश्यकता है ताकि आप स्वयं को दलदल में जाने से बचा सके।

कन्या राशि के जो जातक आज भविष्य को लेकर योजनाएं बनाना चाहते हैं, उन जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी प्रभावशाली साबित होने वाला है। आज आपके शब्द आपकी इज्जत में चार चांद लगाएंगे। लोग आपकी खूब तारीफ करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

आज आपके क्रियाकलाप भी समाज के प्रति सहयोगी दृष्टिकोण दर्शाएंगे जिससे लोग आपको काफी महत्व देंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक गुजरने वाला है। जो लोग नौकरी हेतु प्रयास कर रहे है, उनके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आपको मनोनुकूल कार्य व नौकरी की प्राप्ति नहीं होगी।

छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कारोबारियों के लिए भी दिन बढ़िया गुजरने वाला है, आपको आपके कारोबार में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है या फिर जीवनसाथी के द्वारा सुझाए गई कुछ तरकीब का लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको किसी भी कार्य हेतु अत्यधिक कष्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपके कार्य स्वतः ही बनते चले जाएंगे।

आपका दिन आज काफी लाभदायक रहने वाला है, आपको हर तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको कार्य करने में भी ऊर्जा की अनुभूति होती रहेगी। मन में जोश व उत्साह बना रहेगा।

वहीं कुछ कारोबारियों के लंबे समय से अटके हुए भी कार्य के आज बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रहे युवा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, आपके सेहत की स्थिति शाम ढलते-ढलते थोड़ी प्रभावित हो सकती है। अतः आप अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें और स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करने से बचने का प्रयास करें।