विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 मई 2021 राशिफल, इन राशियों को कोई विशेष निर्णय लेना पड़ सकता है भारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 25 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आप का दिन काफी उन्नति प्रदायक रहेगा। हालांकि आज आपको आर्थिक मसलों को लेकर थोड़ा नियंत्रित रहने की आवश्यकता है, अपने खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें। फिजूलखर्ची से बचें और बेवजह की चीजों को लेकर पारिवारिक जनों से फरमाइश ना करें, अन्यथा आपकी पारिवारिक स्थिति पर इसका बुरा असर दिख सकता है।

कारोबार की दृष्टि से दिन शानदार रहेगा, आज आपके कारोबार उन्नति की ओर अग्रसर नजर आएंगे। आपके कारोबार हेतु कुछ लाभप्रद मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं।

आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। आप अपने सभी कार्य श्रद्धापूर्वक करते चले जाएंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

आज आपको अपने मित्रों की ओर से आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपको काफी आदर देंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं, आपको जनसमर्थन प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, आज लोग आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि जताएंगे।

संतान को लेकर आज आपका मन थोड़ा अधिक चिंतित नजर आएगा, आप अपनी संतान के करियर अथवा पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।  हालाँकि संभावना है कि शाम होते-होते आपको उनकी ओर से कोई शुभकारी समाचार प्राप्त हो जाये जिससे आपके मन की समस्याओं एवं तनाव में कमी आएगी।

कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आज आपके कुछ अधूरे कार्यो के बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, आपके एवं आप के जीवनसाथी के मध्य आपसी सामंजस्य की भावना के साथ-साथ प्रेम का भाव भी बना रहेगा। आज शाम आप अपने घर-परिवार के जनों के साथ किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा।  

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबार के दृष्टिकोण से आपका दिन बढ़िया बना रहेगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में सभी जन काफी अधिक महत्व प्रदान करेंगे, आपके सहकर्मियो में भी आपसे प्रसन्न नज़र आएंगे। वे आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि व्यक्त करेंगे और आपके सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे। आज आप खूब उन्नति करेंगे।

आज अपने आपको अधिक सक्रिय बनाए रखें, हावभाव में ही अत्यधिक समय ना गवा दें। अपने आपको अपने कार्यों के प्रति भी जागरूक रखें, तभी आपकी उन्नति एवं तरक्की लंबे समय तक टिक पाएगी।

आज आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन ठीक नहीं है। आपके कुछ पुराने रोग भी आपको परेशान कर सकते हैं, ऐसे में संभलकर रहने की आवश्यकता है। अगर आपको छोटी-मोटी समस्या भी महसूस हो रही है तो तुरंत चिकित्सीय परामर्श ले और अपना उचित उपचार करवाएं।

आज शाम पारिवारिक वातावरण में थोड़ी खटास उत्पन्न हो सकती है। आपके एवं आपके माताजी के मध्य किसी विषय वस्तु को लेकर नोकझोंक हो सकती है जिससे पारिवारिक वातावरण भी प्रभावित होगा, साथ ही आपके मध्य के रिश्ते भी प्रभावित होंगे। किंतु संभावना है कि कुछ ही पल के पश्चात् आपके एवं आपके माताजी के मध्य के संबंध बेहतर हो जाए जिससे पुनः घर परिवार का वातावरण अगली सुबह तक से खुशहाली से भर जाएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, आपके लिए आज का दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण भी रहेगा। स्थितियां कुछ उलझनों से भरपूर हो जाएँगी जिससे भागदौड़ से भरे हालात उत्पन्न हो जाएंगे। आपके ऊपर दायित्वों का बोझ बढ़ सकता है जिसे पूर्ण करने में आज आप क्रियाशील एवं प्रयासरत रहेंगे। आज आपको थोड़ी अधिक चुनौतियां एवं परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है जो आपके मन को व्यतीत कर देगा। आप अपने आपको कठिनाइयों के मध्य घिरा हुआ भी महसूस करने लगेंगे। किंतु ऐसे हालात में आपको अपने मन एवं आवेश को सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है, अपने मन पर अपना नियंत्रण स्थापित करें, सभी के साथ बेहतर बर्ताव रखें। यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

शिक्षार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपकी शिक्षा-दीक्षा से जुड़े मसलों में आपको कामयाबी की प्राप्ति होगी। आपकी पुरानी बाधाओं का समापन होगा और आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाने में सफल होंगे।

आज आपको संतान से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, संभवत यह मामला उनके करियर अथवा अध्ययन से जुड़ा हो।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...