विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 मई 2021 राशिफल, हर तथ्य को लेकर इन राशियों के लिए दिन रहेगा लाभप्रद

Horoscope Today Dainik Rashifal 24 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी परिणाम दर्शाने वाला है। हालाँकि करिश्टल पर आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है, आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव एवं बोझ बना रहेगा। इस मध्य आप अपने आपको थोड़ा अधिक परेशान व चिंतित महसूस करने लगेंगे। आपका दिन भी अधिक व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

आज आपको सभी कार्यों में अपने स्वजनों एवं उच्च अधिकारियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो जाएगी जिस वजह से कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे एवं आप जल्द ही अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण कर पाने में सफल होंगे। इससे आपके मन में आज शाम ढलते-ढलते प्रसन्नता का भाव आ जाएगा।

आज अपने घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने में सक्षम हो पाएंगे और यह आपके मन को काफी प्रसन्नता प्रदान करेगा। वहीं आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है, आज आप लाभ की भी प्राप्ति करेंगे, परन्तु दूसरी तरफ आपके खर्च भी बने रहेंगे। खर्च करते समय ध्यान रहे कि आवश्यक विषय वस्तु पर ही आपका धन व्यय हो, फिजूल के कार्यों में या फिजूल के वस्तुओं पर अपना धन बर्बाद करने से बचने का प्रयास करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति प्रदान करेगा। किंतु आज आपका मन किसी खास विषय वस्तु को लेकर विचलित रह सकता है।

आज आप अपनी संतान के अध्ययन, कैरियर को लेकर थोड़े अधिक चिंतित हो सकते हैं। ऐसे में आपको अत्यधिक चिंतित एवं व्यतीत होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जल्दी ही आपकी संतान की समस्याओं का समाधान निकल आएगा। जिस प्रकार की समस्याएं आपके संतान के साथ है, वैसी ही समस्याएं तत्कालीन परिस्थिति के मुताबिक हर विद्यार्थी व हर छात्र के साथ है।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन सुखमय रहेगा। आज शाम आप अपने जीवनसाथी के साथ अपनी परेशानी साझा करेंगे और आपके जीवन साथी आपको कुछ ऐसे सुझाव प्रदान करेंगे जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा साथ ही आपकी समस्याओं का समाधान निकालने योग्य रहेगा।

कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने जीवन साथी की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। हालाँकि कारोबार का वातावरण बढ़िया बना रहेगा। आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। वहीं आज आपकी आमदनी हेतु कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के आज कुछ विशेष अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा आपको ऐसे कार्यों की पूर्ति हेतु कुछ खास जनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपके मन में उनके प्रति सम्मानजनक जिसकी जागृत होगी।

आज आप अपने पारिवारिक कारोबार को विस्तार प्रदान करने हेतु अधिक सक्रिय नजर आएंगे, और ऐसे कार्यों में आज आपको अपने भाई-बहनों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आपके एवं आपके भाई-बहनों के मध्य के संबंध भी बेहतर हो जाएंगे। इससे आपसी सामंजस्य का भाव बढ़ेगा और आपके कारोबार भी उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। इन तथ्यों के संबंध में सोच कर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि परिश्रम करते रहें, आप जल्द ही बेहतरीन परिणाम प्राप्त करेंगे और खूब तरक्की करेंगे। हालांकि आज आपको जोखिम भरे कार्यों व चुनौती पूर्ण कार्यों से थोड़ा बचने की आवश्यकता है, ऐसे कार्यों को लेकर आपके ग्रह गोचर अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहे हैं। ये कार्य आपके लिए नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं जिसका आपको भविष्य में भी खामियाजा भुगतना पड़ जाएगा। अतः आज के दिन ऐसे कार्यों से थोड़ा परहेज ही रखें तो बेहतर है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक मुद्दों को लेकर दिन काफी शानदार रहने वाला है, आप खूब उन्नति करेंगे। आज आपको लाभ के कई बेहतरीन मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।

यदि आज निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों को लेकर भी आपका दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन किया गया निवेश आपको दीर्घकालिक समय तक बेहतरीन परिणाम प्रदान करेगा।

पारिवारिक जीवन हेतु दिन बेहतर रहेगा। घर परिवार के जनों के मध्य आपसी प्रेमभाव और तालमेल बना रहेगा जिससे आपके मन एवं अन्तःकरण में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी एक विषय पर थोड़ी बहसबाजी हो सकती है। किंतु संभावना है कि बाद में परिस्थितियां संभवत सामान्य भी हो जाए।

आज आप अपनी संतान के विवाह से जुड़े मसलों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे। संभवत आपकी संतान के विवाह हेतु कोई रिश्ता भी निर्धारित हो जाए जिससे आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा और आप अपने मन से किसी एक बड़ी जिम्मेदारियों के बोझ को कम होता हुआ महसूस करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...