विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

21 जुलाई 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों को आज मिल सकती है अच्छी खबर

Horoscope Today Dainik Rashifal 21 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। आज आपको कोई अत्यंत ही शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा और आप उस दौरान अपने पुराने सभी मानसिक तनाव को भी भूल बैठेंगे और अंतःकरण से खुश नजर आएंगे।

आज आपको किसी भी कार्य में सफलता की प्राप्ति हेतु खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप बेहतरीन फल की प्राप्ति कर पाएंगे। नौकरी-पेशा जातकों के आज किसी से वाद-विवाद होने की सम्भावना नजर आ रही है जो आपके लिए विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकता है। यह आपके मान सम्मान हेतु भी ठीक नहीं है। अतः कोशिश करें कि अपनी तरफ से अपने व्यवहार में सौम्यता एवं सरलता बनाए रखें, तभी परिस्थितियां अनुकूल रह पाएंगी, साथ ही अपनी वाणी पर सर्वप्रथम नियंत्रण कर लें अन्यथा आपकी वाणी से बने-बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं और साथ ही आपके प्रतिष्ठा पर भी बात आ जाएगी।

आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आप अपने आपको उलझनों के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। आज आप अपनी बौद्धिकता व समझदारी के बलबूते पर कुछ खास समस्याओं का समाधान भी निकाल लेंगे जिस वजह से आपका मन खुश हो उठेगा, साथ ही कुछ खास जन भी आपकी सराहना करते नजर आएंगे। आज आपको सभी लोग काफी महत्व भी देंगे।

हालांकि आपका दिन उलझन से भरा रहेगा, किंतु आप अपनी तरफ से काफी सक्रिय नजर आएंगे और समझदारी से समस्याओं का निदान भी ढूंढ लेंगे जिससे दिन उलझन से भरा होने के बावजूद भी आपके प्रति अनुकूल प्रतीत होगा।

आज दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके जीवनसाथी आपके प्रति प्रेम का भाव व्यक्त करेंगे एवं आपका सम्मान भी करेंगे। वे आपको अपनी ओर से कोई बेहतरीन सुंदर उपहार भी प्रदान कर सकते हैं जिससे आपका मन खुश हो उठेगा।

संतान से जुड़े मसलों को लेकर आज आप सक्रिय नजर आएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिल बैठकर इस मसले पर विचार-विमर्श भी कर सकते हैं। संभवत आज आप इस दिशा में सक्रिय होते हुए निवेश भी करें जो अनुकूल परिणाम ही दर्शाएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आप अपनी बौद्धिकता के बलबूते पर परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे।

आज आपको कुछ गुप्त जानकारियां प्राप्त हो सकती है जिससे आप अपने लाभ का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

संध्या कालीन बेला में आज आप अपने माता-पिता के साथ समय व्यतीत करेंगे, आप उन्हें किसी धार्मिक स्थल की यात्रा अथवा आसपास के किसी मंदिर में सम्मिलित होने ले जा सकते हैं। इससे आपके भी मन में सुकून व शांति का भाव उत्पन्न होगा और आपके माता-पिता भी इससे खुश नजर आएंगे।

आज आप अपने पारिवारिक जन से अपनी बातें मनवाने के लिए कुछ अनुचित व्यवहार कर सकते हैं, किंतु इससे गृहस्थ परिवेश तनावपूर्ण हो जाएगा और आपकी बातें भी नहीं मानी जाएगी। अतः कोशिश करें कि अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखें, अपने आपको सौम्यता व सरलता के साथ पेश करें ताकि लोग आपके बातों को महत्व दिया और सुनने का प्रयास भी करें।

विद्यार्थियों के लिए दिन मुश्किलों से पूर्ण रहेगा। आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज खुद को खुश महसूस करेंगे। आपके मन में जोश, उत्साह व उमंग भरा रहेगा। आज आपके मन में दूसरों के प्रति स्नेह एवं सम्मान का भाव भी बना रहेगा। आप सभी के प्रति प्रेम व स्नेह का भाव दर्शाते हुए परोपकार के कार्य हेतु भी अग्रसर नजर आएंगे। ऐसा करने से आपके मन को सुकून एवं शांति की अनुभूति होगी।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अपना समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर भी आप सक्रिय नजर आएंगे। सामाजिक जन भी आपको काफी महत्व भी देंगे और आपकी राय मशवरे को गंभीरता से लेंगे। आज आप सामाजिक क्रियाकलापों के साथ-साथ धार्मिक क्रियाकलापों में भी अपनी ओर से धन लगाएंगे।

आज कारोबारी दृष्टि से वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, सहकर्मियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है जिससे मन में तनाव का भाव उत्पन्न होगा। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्ततापूर्ण भी रहेगा। सुबह से ही आपके कार्य आरंभ हो जाएंगे। हालांकि धीरे-धीरे आप शाम ढलते-ढलते अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण करें सफल होंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपकी पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं।