विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 जून 2021 राशिफल, कारोबारी तौर पर इन जातकों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन

Horoscope Today Dainik Rashifal 20 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के जातकों के लिए कारोबारी तौर पर दिन रहेगा बेहतरीन, आइये जानते हैं 20 जून 2021 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास बना रहेगा। कारोबार की दृष्टि से में आज आप कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं जो आपके लिए काफी अनुकूल एवं लाभकारी साबित होने वाला है।

आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, वे आपको परेशान करने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे। अतः उनसे सतर्क रहें।

आज रात्रि के समय आपका मन में किसी बात को लेकर चिंतित व परेशान हो सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन वैसे तो बढ़िया रहेगा, किंतु आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है जिस वजह से आपका मन परेशान हो उठेगा। आपके मन में उनके प्रति चिंता की भावना बनी रहेगी। कोशिश करें कि आज आप स्वयं भी बाहरी खानपान से बचें ताकि आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े।

आज कुछ खास जनों के सहयोग व परोपकार के कार्य में अपना समय देंगे जो आपके मन को सुकून एवं संतुष्टि प्रदान करेगा। इन सब में आप अपनी तरफ से धन भी खर्च करेंगे, किंतु इस खर्च का आपको कोई खेद नहीं रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। गृहस्थ वातावरण आज शानदार बना रहेगा, सभी पारिवारिक जन मौज मस्ती के मूड में नजर आएंगे।

आज आपके पारिवारिक जनों के मध्य के पुराने अनबन आदि भी समाप्त हो जाएंगे और पारिवारिक वातावरण खुशहाल बन जाएगा। सभी के मध्य सामंजस्य की भावना बनी रहेगी।

आज शाम आपके घर में किसी अतिथि का भी आवागमन हो सकता है जिससे गृहस्थ वातावरण और भी अधिक खुशहाल हो जाएगा। हालांकि अतिथि के आवागमन से थोड़ी व्यस्तता बढ़ सकती है, साथ ही खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

आज आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चौकन्ना होने की आवश्यकता है, सेहत में आज गिरावट आने के आसार है। अतः आप अपनी तरफ से पूर्व से ही सचेत रहें और अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मंगलमय बना रहेगा। आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आपके प्रति सभी सहयोगी बने रहेंगे। आपको माता पिता की ओर से स्नेह एवं आशीर्वाद मिलेगा, आपके उच्च अधिकारी भी आप को महत्व देंगे। आपको आज अपने माता-पिता या फिर उच्च अधिकारी के सहयोग से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है जो आपके मन को व अंतःकरण को प्रसन्नता से भर देगा। आप ऐसे विषय वस्तु के पूर्ण होने का लंबे अरसे से इंतजार कर रहे होंगे और इसके उन्होंने पर आपका मन अत्यंत खुश रहेगा।

आज आप परिवार में किसी प्रकार के छोटे-मोटे समारोह को आयोजित कर सकते हैं। आज आपके कई ऐसे जनों से संपर्क होंगे जो आपके मन को और भी अधिक सकारात्मक एवं परिष्कृत करेंगे।

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। यात्राओं पर यदि आप जाना चाह रहे हैं, तो आपको थोड़ा अधिक संभल कर रहने की जरूरत है। यात्रा को लेकर दिन बहुत बेहतर नहीं है, दुर्घटना आदि भी घटित हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है। वहीं आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके आर्थिक हालात बेहतर होंगे। आपके लंबे अरसे से अटके हए धन आज आपको प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपके मन में खुशी की भावना रहेगी। आप धन संचय के क्रियाकलाप को भी इससे आगे बढ़ा पाएंगे जिससे आपके मन में भविष्य से जुड़े बातों को लेकर थोड़ी कम चिंता रहेगी और तनाव में भी कमी आएगी।

घर परिवार से जुड़े मसलों को लेकर आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अधिक विचार विमर्श करने की आवश्यकता है अन्यथा आपको आगे चलकर पछतावा जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व संबंधित जनों से परामर्श अवश्य ही कर लें, यह आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

दाम्पत्य जीवन में आज आपसी प्रेम-भाव बना रहेगा, आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी जिससे रिश्ते गहरे होंगे। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज आपको अपने प्रियजन की याद सताएगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...