विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 जुलाई 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों के लिए समय रहेगा बेहद मंगलकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 20 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के जातकों के लिए समय रहेगा बेहद मंगलकारी, आइये जानते हैं 20 जुलाई 2021 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी एवं फलदायक बना रहेगा। आज आपके स्वभाव को लेकर आपको थोड़ी समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है। अपने स्वभाव में सौम्यता बरकरार रखें, तभी आप अनुकूल नतीजों की प्राप्ति कर पाएंगे अन्यथा आपके स्वभाव व व्यवहार की वजह से आपके कई बने-बनाए कार्य बिगड़ भी सकते हैं।

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन फयदेमंद एवं शानदार बना रहेगा। वहीं संतान की ओर से आज आपको कोई अत्यंत ही शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ विषय वस्तु को लेकर आज आप योजनाबद्ध होते हुए नजर आ रहे हैं, आपको संभवतः कुछ मसलों को लेकर आज यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है जो आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित ही होंगे।

घर परिवार हेतु आप आज अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे, किंतु बावजूद इसके आप संतुलन व सामंजस्य परिवार एवं कारोबार दोनों के मध्य ही बरकरार रखने में कामयाब नजर आएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आनंदमय एवं खुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने आपको स्वतंत्र महसूस करेंगे।

आज आप अपने कुछ खास महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण करने में सफलता की प्राप्ति कर लेंगे जिस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यभार व जिम्मेदारियों का समापन होगा और मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

पारिवारिक मसलों को लेकर आप सक्रिय नजर आएंगे। आपके पारिवारिक जन आज कुछ खास मांग भी कर सकते हैं और आप उन मांगों काफी खुशी-खुशी पूर्ण करते हुए नजर आएंगे।

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपको आर्थिक तौर पर लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके कुछ पुराने अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आप अपने स्वयं को आर्थिक तौर पर मजबूत होता हुआ महसूस करेंगे। हालाँकि कार्यस्थल पर आज आपके एवं आपके सहकर्मियों के मध्य आर्थिक विषय वस्तु को लेकर कहासुनी हो सकती हैं, अतः संभल कर रहें।

दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातक आज अपने जीवनसाथी एवं संतान के साथ कहीं घूमने-फिरने हेतु योजना बना सकते हैं, या फिर आज घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन वैसे तो बेहतर रहेगा, किंतु आज आपके आलस्य की वजह से आपके कई कार्य अटक जाएंगे। आज कोशिश करें कि अपने आलस्य का परित्याग कर दें, तभी आप अपने लिए बेहतर और अनुकूल परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे अन्यथा आपके कुछ बने-बनाए कार्य भी बनते -बनते रह जाएंगे। कुछ कार्य आपके अटक सकते हैं।

कारोबार से जुड़े मामलों को लेकर आज किसी प्रकार के विशेष लाभदायक सौदे के पूर्ण होने आसार नजर आ रहे हैं। किंतु आप अपनी तरफ से इस सौदे को टालते हुए नजर आएंगे।

आज आप अपने कार्य व व्यवसाय को लेकर चिंतित नजर आएंगे। हालांकि आपको परेशान होने की बजाय सक्रिय होने की आवश्यकता है। आपके लिए लाभदायक स्थिति के अवसर अवश्य ही आएंगे। आज आलस्य के भाव के साथ-साथ लापरवाही बरतने के कारण आपके आसपास के जनों को आपकी वजह से कुछ दिक्कतों को झेलना पड़ सकता है।

आज आपके घर परिवार के जनों में से किसी से मतभेद व वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया एवं सफलता प्रदायक सिद्ध होगा। आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयास करेंगे, वे आसानी से पूर्ण होते चले जाएंगे और आपको इन कार्यों में बेहतरीन मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। इससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

संतान को लेकर आपको आज अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है। संतान के गलत कार्यों में उनका सहयोग देने की बजाय आप उन्हें तुरंत रोकने-टोकने का कार्य करें अन्यथा यह आगे चलकर किसी बड़ी भूल के रूप में उभर सकता है। गलतियों से प्राप्त लाभ से खुश होने के बजाय उन गलतियों का समापन करें अन्यथा आगे चलकर इस छोटे लाभ का स्वार्थ महंगा साबित हो जाएगा।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है, आज आपको आपके उच्च अधिकारियों की ओर से डांट फटकार लग सकती है। अतः आपको अपने कार्यक्षेत्र में चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। आप अपने सभी कार्य व जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से समझदारी व सूझबूझ के साथ पूर्ण करने का प्रयास करें।

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आज आपको पूरी जानकारी प्राप्त कर लेने की आवश्यकता है। केवल कागजी दस्तावेजों की ही नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत की भी जानकारी यदि आप पूर्व से ही जुटा कर रखेंगे तो आपके लिए यह बेहतर रहेगा अन्यथा धोखाधड़ी जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...