विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 जून 2021 राशिफल, 5 राशियों के लिए समय रहेगा तनावमुक्त और लाभ से भरपूर

Horoscope Today Dainik Rashifal 2 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र की दृष्टि से दिन बेहतर नहीं रहेगा। आज आपको चौकन्ना रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु काफी अधिक सक्रिय हैं, आपको उनकी वजह से कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है जो आपकी उन्नति को भी प्रभावित कर सकता है। आपके समक्ष आए अवसर उनकी वजह से बर्बाद हो सकते हैं।

आज किसी अनजान व्यक्ति पर आर्थिक मसलों को लेकर भरोसा ना करें, किसी भी प्रकार के लेन-देन करने से भी बचें अन्यथा यह आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

कारोबारी दृष्टिकोण से आज आपका कोई महत्वपूर्ण सौदा संपन्न होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। हालांकि इस सौदे के दौरान भी आप अपने आपको जागरूक रखें। हर गतिविधियों पर नजर रखें, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे और अपने आपको नुकसान से बचा पाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए समय हितकारी रहेगा। हालाँकि आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है अन्यथा यह आपकी मुसीबत को बढ़ा सकता है। इसकी वजह से कुछ विपरीत परिस्थितियां भी उत्पन्न हो सकती है।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज अपने घर परिवार के जनों के साथ मिल बैठकर किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम क्रियान्वित करने हेतु कुछ योजनाओं के बारे में वार्तालाप कर सकते हैं जिसमे सभी पारिवारिक भागीदारी निभाएंगे और एक से बढ़कर एक नए सुझाव आपके सामने आएंगे। पारिवारिक वातावरण आज खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि आस-पड़ोस के जनों में से किसी से मनमुटाव होने के आसार हैं।

कानूनी मसलों को लेकर आपके लिए दिन अनुकूलित बना रहेगा, परिणाम आपके पक्ष में सकता है। आपके द्वारा किये गए प्रयास सफल हो जाएंगे और सभी विवादित मसलों का समाधान निकल आएगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन उलझनों से भरपूर रहने वाला है। आज आपका मन व्याकुल रहेगा। आप स्वयं को दुविधाजनक परिस्थिति में महसूस करेंगे।

आज आप अपने कारोबार या अपने किसी भी कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे जिस वजह से आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। आज गृहस्थ माहौल उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, घर पर किसी न किसी विषय वस्तु को लेकर माहौल बिगड़ा हुआ रहेगा।

आज आपको अपने पिताजी की ओर से कोई विशेष परामर्श प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आप अपने कारोबार का समाधान निकालने में शाम ढलते-ढलते सक्रिय हो जाएंगे और कारोबार की समस्याओं को दूर कर लेंगे।

आज कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों की शादी की तिथि पक्की होने के योग नजर आ रहे हैं अथवा आज अविवाहितों की शादी हेतु रिश्ते आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप कुछ खास योजनाओं के बारे में परामर्श करने में लगे रहेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से कुछ बेहतरीन करने की इच्छा रखेंगे और इसी दिशा में अपनी ओर से काफी मेहनत करेंगे।

आप अपने घर एवं दफ्तर आदि के कार्यों को भी आज जल्दी से पूर्ण कर लेंगे ताकि अपने उद्देश्य हेतु समय निकाल पाए। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा, आज आपको अपने उच्च अधिकारियों की ओर से कुछ सुझाव प्राप्त हो सकता है, उनके साथ आपकी अच्छी बनेगी।

आज कुछ ऐसे जान-पहचान के लोग आपके प्रति अपने मन में ईर्ष्या द्वेष की भावना रखेंगे। वे आपके विरुद्ध अपनी ओर से कुछ नए-नए षड्यंत्र भी रच सकते हैं। वे आपको नुकसान पहुंचाने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे, आपकी छवि को दूसरों के सम्मुख बुरा बनाने का प्रयास करेंगे किंतु आज उनके सभी प्रयास असफल हो जाएंगे।

आज आपको किसी सरकारी संस्थान अथवा किसी सरकारी योजना के माध्यम से कोई बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है। आज संतान की ओर से भी आपको कोई अत्यंत ही शुभकारी समाचार प्राप्त होगा जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...