विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 मई 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों का दिन बना रहेगा खुशहाल

Horoscope Today Dainik Rashifal 19 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 19 मई 2021, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 19 मई 2021।

मेष राशि

आज आप दूसरों की मदद हेतु सक्रिय रहेंगे, आपके मन में परोपकार की भावना जागृत होगी। आप हर किसी के प्रति सहयोगी बनने हेतु काफी तत्पर नजर आएंगे और आप दूसरों का सहयोग भी करेंगे। यह आपके मन को सुकून एवं शांति प्रदान करेगा, साथ ही इससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप ऐसे तथ्यों में अपना काफी धन भी लगाएंगे।

वहीं आज वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया तो रहेगा, परन्तु आपके जीवनसाथी की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है जिससे आप अपने जीवनसाथी को लेकर परेशान रहेंगे। अतः उनका ख्याल रखें और समस्या को लेकर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें, एवं उपचार कर स्थिति को बेहतर करने का प्रयास करें। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक रहें, आपकी सेहत पर भी असर दिख सकता है।

आज आपके व्यवहार व हावभाव में सकारात्मकता बनी रहेगी, आपके व्यवहार से आसपास व पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आज आपके घर परिवार के बच्चे खूब-मौज मस्ती में नजर आएंगे, खेलकूद हंसी मजाक मस्ती में अपना समय बताएंगे। उनकी खुशी व चहल-पहल देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आप अपने घर परिवार के जनों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करना आपके मन को प्रसन्नता व शांति प्रदान करेगा।

आज दोपहर ढलते-ढलते आपको कोई सुखद एवं शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन काफी आनंदित हो उठेगा। आज संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर भी आपका दिन काफी शुभकारी बना रहेगा, आप उनके करियर व कार्यक्षेत्र हेतु अपनी ओर से जो भी प्रयास करेंगे, या फिर आपकी संतान स्वयं भी अपनी ओर से जो भी कदम उठाएं, उसमे सफलता की प्राप्ति मिलेगी और यह सफलता आपको अपने संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा निश्चिंत बना देगी।

आज कुछ अविवाहित विवाह योग्य जनों के लिए रिश्ते आ सकते हैं, आपके विवाह की तिथि भी आज निर्धारित हो सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

आज आप अपने पुराने लंबे अरसे से अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने हेतु सक्रिय नजर आएंगे और आप उसे पूर्ण करने में सफल भी होंगे जिससे आपके मन में खुशी का भाव रहेगा। यदि आप किसी पार्ट टाइम रोजगार हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज कोई बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन काफी अधिक प्रफुल्लित होगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने हेतु प्रयासरत रहेंगे जिनमे आप काफी हद तक कामयाब भी होंगे। आज आप धन संचय से जुड़े कार्यों का भी क्रियान्वयन कर अपने आप को आर्थिक तौर पर बेहतर बनाएंगे।

आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता पूर्ण गुजर सकता है जिस वजह से आप अपने निजी जीवन हेतु अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे। खासतौर पर वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने जीवनसाथी हेतु प्रयास करके भी समय नहीं निकाल पाएंगे। इससे आपके जीवनसाथी कुछ पल के लिए आपसे नाराज हो जाएंगे, किन्तु वहीं कुछ समय पश्चात् आप की स्थिति को समझते हुए आपकी भावनाओं को महत्व देंगे और अपनी नाराजगी को दूर कर लेंगे।

आज आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़े मसलों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आपको अपने माता-पिता की ओर से कोई बेहतरीन परामर्श मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मसलों को लेकर काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको अटके हुए पैसे वापस प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा, आपको सभी सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा।

आज आपको किसी खास स्रोत से काफी अधिक मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन खुशी से उछल पड़ेगा। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। हालाँकि ऐसे निर्णय को लेने से पूर्व अच्छे से विचार कर लें। अगर आवश्यकता महसूस हो तो आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों या फिर किसी विशेषज्ञ से राय अवश्य ही कर लें। आपके द्वारा लिया जा रहा निर्णय कई पहलुओं को प्रभावित करेगा, अतः समझदारी दर्शाएं अन्यथा आगे चलकर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

आज आप अपने घर परिवार के जनों के साथ किसी आसपास के क्षेत्र के मंदिर या फिर पूजन स्थल पर जा सकते हैं। आप किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम व आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं जो आपके मन को सुकून एवं शांति प्रदान करेगा, साथ ही यह आपके पारिवारिक वातावरण को भी सकारात्मक बनाएगा। आज सभी पारिवारिक जनों के मध्य एवं प्रेम की भावना भी जागृत होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...