विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 मार्च 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों के लिए दिन हो सकता है थोड़ा कष्टकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 18 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपका आलस्य आपके कार्य पर हावी हो सकता है। कोशिश करें अपने आलस्य भाव पर नियंत्रण रखें और अपने कार्य में लीन रहे। अपने कार्य में कटौती ना करें।

आज आपको समय को लेकर काफी सक्रिय रहने की आवश्यकता है। समय को महत्व देना सीखे। एक बार यदि समय आपके हाथ से निकल गया तो दोबारा आपके हाथ नहीं आएगा।

आज आपके कई कार्य आपके मन के अभाव के कारण बनते बनते बिगड़ सकते हैं। अतः आपको अपने आपको अधिक सक्रिय व कार्यरत करने की आवश्यकता है। आज आप अपने कारोबार में कुछ विशेष परिवर्तन के संबंध में विचार कर सकते है, हो सकता है ये परिवर्तन आपके लिए जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के समान हो। अतः किसी भी परिवर्तन से जुड़े विषय वस्तु को लेकर सभी कर्मियों सहित वरिष्ठों से विचार-विमर्श कर लेना बेहतर रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी देखें: पौराणिक विधि द्वारा राहु दोष शांति पूजा करवाएं (18000 मन्त्र जाप सहित)

मकर राशि

अचल संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आप कानूनी मसलों को लेकर विवादित वातावरण के मध्य घिरे हुए हैं तो कोशिश करें कि आज ऐसे विषय वस्तु में स्वयं को अधिक से अधिक संयमित रखें। आप अपनी तरफ से बातों को तूल देने से बचें, तभी आप अपने आपको ऐसी विषम परिस्थितियों से बाहर निकाल पाएंगे।

आज आपको कई प्रकार की बाधाओं से रूबरू होना पड़ेगा, पर बावजूद इन सभी के आप अपने मन के संकल्प दृढ़ निश्चय कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। आज आप धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु भी जा सकते हैं। आप पूजा-पाठ जैसे कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका दिन काफी लाभकारी व सकारात्मक रहने वाला है। आज आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमे आपको विजय की प्राप्ति अवश्य होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके उच्च अधिकारी भी आपसे खुश और संतुष्ट रहेंगे, वे आपके प्रति सम्मानजनक व स्नेह पूर्ण दृष्टि रखेंगे। वे आप की तारीफ भी कर सकते हैं।

आपका मन आज काफी प्रफुल्लित रहेगा। आज आपके घर परिवार का वातावरण भी काफी सुखद और शानदार रहने वाला है। घर परिवार के सभी जनों के मध्य आपसी प्रेमभाव बना रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ तथ्यों को लेकर काफी अच्छा रहेगा, तो कुछ विषय वस्तु को लेकर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वहीं दूसरी तरफ आप अपनी मेहनत में कमी नहीं आने देंगे। अपनी मेहनत के बलबूते पर कई प्रकार की परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे।

रोजगार व कारोबार आदि से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपके द्वारा किए गए प्रयासों के आज सफल व सार्थक होने के आसार हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपको किसी कार्यक्रम में जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप किसी खास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर भी जा सकते हैं।

कार्यस्थल पर आज आप स्वयं के मान-सम्मान में वृद्धि होता हुआ महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी, लोग आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि रखेंगे।

आज आपको बेहतरीन भोजन ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा, स्वादिष्ट व्यंजनों के ग्रहण करने के मध्य आप अपने स्वास्थ्य से जुड़े विषय वस्तु को नजरअंदाज ना करें। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। अत्यधिक खानपान आपके लिए महंगा पड़ सकता है।

आज कोशिश करें कि अत्यधिक दिखावे के चक्कर में अपने लिए कोई नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न ना कर लें। कारोबारी तौर पर आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। आज आपको कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को हर्षित कर देगा।