विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 अगस्त 2021 राशिफल, कुछ जातकों की आज हो सकती है पदोन्नति

Horoscope Today Dainik Rashifal 18 August 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है, आपका कार्यों में खूब मन भी लगेगा। आप सभी कार्यों को उत्साहपूर्वक एवं उमंग के साथ पूर्ण करेंगे जिससे आपको कार्यों में सफलता की प्राप्ति भी होगी।

कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर भी आपका दिन बढ़िया रहेगा, आपको आपकी आमदनी में वृद्धि हेतु कुछ नये मार्ग भी प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आपका समय उत्तम रहने वाला है, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको अचानक किसी माध्यम से भी काफी मात्रा में धन लाभ हो सकता है जिससे आपका मन खुशी से फूले नहीं समाएगा।

आज ससुराल पक्ष की ओर से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, ऐसे स्थान पर आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार में भी सौम्यता बनाए रखें ताकि रिश्ते प्रभावित ना हो।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आपके जीवन में खुशहाली एवं सामंजस्य का भाव बरकरार रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज दूसरों के सहयोग हेतु तत्पर नज़र आएंगे। आपका धन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप सभी के सहयोग हेतु अपनी ओर से समय और आवश्यकता पड़ने पर धन भी लगाएंगे जिसको देखकर सामाजिक जन काफी प्रसन्न रहेंगे और उनके मन में आपके प्रति स्वतः ही सम्मान व स्नेही का भाव उत्पन्न हो जाएगा।

सामाजिक क्रियाकलापों के साथ आप आज धार्मिक क्रियाकलापों में भी अपनी ओर से बढ़कर अग्रणी भूमिका निभाएंगे। आपको ऐसे कार्य में आज सुकून एवं शांति की अनुभूति होगी। आज आप ऐसे क्रियाकलापों में अपनी ओर से धन लगा सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी किसी बड़े मानसिक बोझ के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके तनाव में कमी आएगी और आप अपने आपको बौद्धिक तौर पर अधिक विकसित करने हेतु स्वतंत्र महसूस करेंगे।

संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको संतान की ओर से कोई बेहतरीन व शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

आज आप यदि यात्राओं पर जाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो काफी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यात्राओं को लेकर ग्रह-नक्षत्र अनुकूल नहीं है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपको संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर कुछ क्रियाकलापों में निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे विषय वस्तु को लेकर आपका दिन अनुकूल बना रहेगा, साथ ही ऐसे मसले में लाभ की प्राप्ति होगी।

सेहत की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है, अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। भारी खानपान से बचें अन्यथा इसकी वजह से आपको पेट से संबंधित तकलीफ का सामना करना पड़ सकता हैं। कुछ पुराने रोग भी उभर सकते हैं, ऐसे स्थान पर परहेजी के माध्यम से ही अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है।

नौकरी पेशा जातक यदि पार्ट टाइम नौकरी करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आप इसके लिए समय निकालने में कामयाब हो जाएंगे और ठीक तरीके से सब संभाल भी लेंगे। हालाँकि नौकरी पेशा जातक आज अपनी ओर से यह प्रयास रखें कि किसी जन से वाद-विवाद ना हो अन्यथा यह आपके लिए मुसीबत बढ़ाने योग्य साबित हो सकती है। अतः अपने आप को विवादों से बचा कर रखें और अपने वाणी में मधुरता और अपने व्यवहार में सौम्यता बरकरार रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन कल्याणकारी रहेगा। आपका मन आज उत्साहित रहेगा।

आज आप संतान के क्रियाकलाप को देखकर काफी खुश नजर आएंगे। संतान आपकी उन्नति करती हुई दिख रही है। आज आपको माता-पिता की ओर से भी स्नेह एवं आशीर्वाद का भाव देखने को मिलेगा। आपको उनके सहयोग के बलबूते पर कुछ खास उपलब्धि व लाभ प्राप्त हो सकता है।

आज आपके पिताजी की सेहत की स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें और समस्या को बढ़ने ना दें।

आज शाम आपको अपने किसी सगे सम्बन्धी की ओर से कुछ ऐसी जानकारी प्राप्त हो सकती है जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी और उन्नति प्रदायक साबित हो सकती हैं आप इस जानकारी के माध्यम से कुछ खास कार्यों को लेकर अपनी ओर से कदम आगे बढ़ा सकते हैं एवं योजना बना सकते हैं।

आज आपको आर्थिक लेन-देन से जुड़े मसलों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है, इस हेतु आज ठीक नहीं है। आज के दिन ना ही किसी को धन उधार में दें और ना ही आप किसी से धन उधार ले।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...