विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 मई 2021 राशिफल, इन जातकों का धन सम्बन्धी मामलों में रहेगा आज पलड़ा भारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 17 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज आपके शत्रु पक्ष आप पर हावी रहेंगे जिससे व्यापार में आपके सम्मान को हानि पहुँच सकती है। आज कार्यक्षेत्र में भी कुछ खास परिणाम नहीं मिलेंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आ सकती हैं, अतः सावधान रहें एवं सचेत रहें।

आज किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं जो आपके मानसिक तनाव को कम करने में मददगार सिद्ध होगी। आज आप किसी छोटी सी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए शुभ फलदाई सिद्ध होंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के आज आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। किसी कार्य में अनावश्यक बहुत अधिक धन खर्च हो सकता है या किसी अन्य माध्यम से आर्थिक हानि होने की पूर्ण संभावना है। अतः सजग रहकर समझदारी से खर्च करें।

वहीं राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। सत्ता शासन में रहने वाले लोगों को आज अप्रत्यक्ष रूप से कई लाभ प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित विकार हो सकता है। हालाँकि पारिवारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन परेशानियों से घिरा रहेगा, आपको अनेकानेक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी वाणी भी आपके लिए नुकसानदेय साबित हो सकती है, अतः सोच समझकर कर ही बोले। अपने किसी वरिष्ठ व्यक्ति की बातों की अवहेलना करना आज आपको महंगा पड़ सकता है।

आज आपके आसपास आपका बुरा चाहने वाले भी लोग हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आज अपने सहकर्मियों के साथ अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं साझा ना करें। गृहस्थ जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी आ सकती हैं। अतः सजग एवं सचेत रहें।

मीन राशि

नौकरी पेशा लोगों के लिए आज नये-नये आयाम खुलेंगे, आपके सामने कई अवसर रहेंगे। वहीं कार्यस्थल के मामले में दिन सामान्य व्यतीत होगा। आज आपको चुनाव करने की पूर्ण स्वतंत्रता मिलेगी।

आज आर्थिक मामलों की दृष्टि से लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आमदनी के मामलें में पहले की अपेक्षा वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आज घर में किसी से मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर आज आपका शत्रु पक्ष आप पर हावी रह सकता है, अतः समझदारी से कार्य करें।