विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 अगस्त 2021 राशिफल, कारोबारी तौर पर कुछ जातकों को मिलेंगे आज बेहतरीन परिणाम

Horoscope Today Dainik Rashifal 15 August 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। वहीं पारिवारिक कारोबार से जुड़े विषय वस्तु में आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ खास परामर्श प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमद साबित होगा। आपको आपके जीवनसाथी की ओर से अन्य दृष्टिकोण से भी कई प्रकार से सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपका दिन काफी सुगम एवं बेहतर बीतेगा। आपके मन में जीवनसाथी के प्रति विशेष प्रेम एवं सम्मान का भाव भी जागृत होगा।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानियों से भरा रहेगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्य की ओर अपने आपको अधिक केंद्रित नहीं कर पाएंगे। पढ़ाई लिखाई व अपने ज्ञानवर्धन कार्यों पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

कारोबार व कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने क्रोध पर काबू बनाये रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके कई बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं, साथ ही इस वजह से आपके प्रति लोग नकारात्मक विचार भी अपने मन में ला सकते हैं।

आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य शाम ढलते-ढलते संभवतः पूर्ण हो जाएंगे जिससे आपके मन में खुशी का भाव जागृत होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए कारोबारी दृष्टि से समय बढ़िया बना रहेगा। आपका दिन उन्नति प्रदान करेगा।

आज आप अपने घर परिवार के कार्यों को अधिक प्राथमिकता देंगे और उन्हें पूर्ण करने हेतु काफी सक्रिय नजर आएंगे। आज आपके किसी महत्वपूर्ण डील के भी संपन्न हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको इसका भविष्य में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा।

कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के लिए आज दिन काफी शानदार गुजर सकता है। आपके समक्ष कुछ बेहतरीन रिश्ते के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे आपका मन भी खुश रहेगा, साथ ही पारिवारिक जन भी प्रफुल्लित नजर आएंगे।

आज शाम आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, अथवा घर परिवार के सदस्यों के मध्य किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजनाएं पनप सकती है जिसको लेकर घर में चर्चा भी हो सकती हैं।

आज अदालती मसलों से अपने आपको अधिक से अधिक दूर रखने का प्रयास करें, इन विषयों हेतु दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आप अपने आप को विवादों से भी बचाने का प्रयास करें अन्यथा छोटे-मोटे वाद-विवाद व नोकझोंक भी आज कानूनी मसले का स्वरूप ले सकते हैं जो आपके लिए मुश्किलें बढ़ाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि वाले आज जिस भी कार्य को लेकर प्रयास करेंगे, वे सभी आसानी से बनते चले जाएंगे। इससे आपका मन हर्षित रहेगा और आप अधिक से अधिक कार्य को करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे।

आज आप सभी के मदद हेतु भी आगे आएंगे, सभी के प्रति सहयोग एवं परोपकार का भाव दर्शाते हुए नये कार्य करेंगे। वहीं आज आपको आपके पिताजी की ओर से कुछ महत्वपूर्ण कार्य में बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है जिससे आप कुछ खास उपलब्धि की प्राप्ति कर लेंगे। इस वजह से आपके मन में पिताजी के प्रति सम्मान का भाव और भी अधिक बढ़ जाएगा।

आज अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर स्थिति विवादास्पद हो सकती हैं। ऐसे स्थान पर आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। हालांकि ऐसे विषय वस्तु में आपको किसी बड़े उच्च अधिकारी से बेहतरीन सहयोग की प्राप्ति हो सकते है जिससे आपके ऊपर से एक बड़ी मुसीबत व संकट टल जाएगा।

आपके दांपत्य जीवन में भी आज खुशहाली बरकरार रहेगी, आपके जीवनसाथी आपके प्रति प्रेम का भाव दर्शाएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। हालाँकि कार्यस्थल से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका दिन काफी शानदार गुजरेगा। आपका दिन सुखद व शांति से भरपूर रहेगा।

आज आपका पारिवारिक सभी जन भी साथ देंगे, आपको उनकी ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके मन में खुशी एवं प्रेम का भाव जागृत होगा।

आज आपके शिक्षक आपके मार्गदर्शक बन सकते हैं। आपको उनके सहयोग के बलबूते पर अपने जीवन के लक्ष्य से संबंधित कुछ खास समस्याओं व दुविधाओं का समाधान निकल सकता है जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन वैसे तो बढ़िया रहेगा, किंतु आज आप अपने कारोबार में कुछ नयापन लाने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे जो आपके कार्यक्षेत्र के प्रति और भी अधिक सकारात्मक परिणाम ही दर्शाएगा।

आज आपकी यात्रा के भी योग बन रहे हैं जो संभवतः आपके लिए लाभकारी साबित होगी। आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज आपके एवं आपके प्रियजन के मध्य के पुरानी सभी गलतफहमियों के समाप्त हो जाने के आसार हैं जिससे आपके रिश्ते में गहराई आएगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...