विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 जून 2021 राशिफल, कुछ जातकों की आर्थिक दशा में हो सकता है आज सुधार

Horoscope Today Dainik Rashifal 14 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आज आपका मन शांत रहेगा और आप खुद को सुकून से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको आपकी मेहनत का लाभ भी प्राप्त होगा। हालांकि इसमें थोड़ी देरी हो सकती है।

आज कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। हालांकि आप भी अपनी ओर से अपने सहकर्मियों के मदद हेतु तत्पर रहेंगे। आज शाम आपको कुछ बेहतरीन लाभ व सफलता की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन हर्षित हो उठेगा।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों में अपनी ओर से धन लगा सकते हैं। कुछ नवीन संसाधन सामाजिक कार्य पर लगाएंगे। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक मसलों को लेकर आपका मन थोड़ा उलझनों से भरा हो सकता है। आज शाम आपके घर में आपके मित्रों का आवागमन हो सकता है जिससे आपका मन खुश हो जाएगा और आप कुछ पल के लिए अपने सभी तनाव दुख को भूल जाएंगे और समय को आनंद के साथ बिताएंगे।

कन्या राशि

दिन बाधाओं से पूर्ण रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, किसी बात को लेकर विवादस्पद वातावरण बना रहेगा जिससे सभी का मन तनावग्रस्त रहेगा और आप स्वयं भी खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आप अपने कारोबार पर भी इस वजह से ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे कारोबार पर विपरीत परिणाम परिलक्षित हो सकते हैं।

आज आपके सेहत की स्थिति भी थोड़ी बिगड़ सकती है, अतः आपको अपना अधिक से अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता है। आज आपको अपने खान-पान को लेकर भी सतर्क रहने की जरुरत है अन्यथा पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

आज फिजूलखर्ची में भी आपका काफी धन बर्बाद होगा, अतः ऐसे स्थान पर आपको काफी समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। अत्यधिक भावुकता में ना पड़े, यह आपके लिए ठीक नहीं है। आगे चलकर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको खूब परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आप किसी फल को पा सकेंगे। आज आपको आपकी मेहनत का पूर्ण लाभ भी प्राप्त होगा, हालांकि आज आपके नुकसान होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। अतः आप इस नुकसान से बचने हेतु अपने आपको काफी चौकन्ना रखें और संभल कर रहे।

आपके भाई-बहनों में से जिस भी किसी के विवाह हेतु वार्तालाप सक्रिय है, उनके विवाह हेतु कुछ बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं और विवाह की तिथि भी आज तय हो सकती है।

विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके उच्च शिक्षा से जुड़े विषय वस्तु से संबंधित मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप यात्राओं पर जाना चाह रहे हैं तो कोशिश करें कि यात्राओं को तत्काल के लिए टाल लें, यात्रा को लेकर दिन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वाहन चलाने से खासतौर पर बचने का प्रयास करें। आज कोई दुर्घटना भी घटित हो सकती है, अतः आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।

आज आपको आपके विदेश में रह रहे किसी खास जन की ओर से कोई शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके विदेश से जुड़े जो भी पुराने अटके हुए कार्य होंगे, वे भी आज सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं।

प्रेम जीवन गुजार रहे जातकों के लिए दिन बहुत बेहतर नहीं है, आज आपके रिश्ते में किसी वजह से तनावपूर्ण वातावरण उत्पन्न हो सकता है। आज आपके खर्च में भी वृद्धि होगी। कोशिश करें कि अपनी आमदनी के मुताबिक स्थिति को भांपते हुए अपने खर्च पर नियंत्रण रखें और आमदनी तथा खर्च के मध्य एक संतुलन बनाकर रखें ताकि आर्थिक स्थिति प्रभावित ना हो।

संतान से सम्बंधित मसलों को लेकर आज आपका मन खुश रहेगा, आज आप संतान को कहीं घूमने फिरने के लिए भी ले जा सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में भी आज आप सक्रिय नजर आएंगे, आप दान पुण्य का कार्य भी कर सकते हैं।

आज के दिन यात्रा पर जाने से बचें अथवा यात्रा पर जाने से पूर्व अच्छे से सोच-विचार लें। अत्यावश्यक हो तभी जाएं क्योंकि यात्रा हेतु आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...