विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 जून 2021 राशिफल, कुछ राशियों के लिए दिन खोलेगा सफलता के द्वार

Horoscope Today Dainik Rashifal 13 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आर्थिक मुद्दों को लेकर आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति के पहले की अपेक्षा मजबूत होने की सम्भावना नजर आ रही है।

यदि आप किसी नए कार्य के आरंभ के संबंध में विचार कर रहे हैं या फिर किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो सोच विचार कर ही अपने कदम आगे बढ़ाए। हालांकि ऐसे मसलों को लेकर आपका दिन शुभकारी ही बना रहेगा, फिर भी चौकन्ना रहना आपकी जिम्मेदारी है।

आज आप भविष्य से सम्बंधित तथ्यों को लेकर धन संचय करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे जिसमे काफी हद तक सफल भी होंगे। वहीं आप अपने भौतिक संसाधनों की वृद्धि हेतु अथवा अपनी शान शौकत की वृद्धि हेतु आज काफी धन भी खर्च कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बना रहेगा। आज आपको घर गृहस्थी के कार्यों को लेकर थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिससे दिन व्यस्त हो जाएगा। सरकारी कार्यों की पूर्ति में आज आपको कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। हालाँकि आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप किसी विशेष परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आपके ऊपर घरेलू कार्यों की जिम्मेदारियां भी रहेंगी जिस वजह से आपका दिन भागदौड़ से पूर्ण हो जाएगा।

आज आपके थोड़े फिजूलखर्ची भी हो जाने के आसार हैं। ऐसे स्थान पर आपको थोड़ा समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है। हालांकि कुछ ऐसे खर्च होंगे जिन्हे ना चाहते हुए भी आपको करना पड़ जाएगा।

माता-पिता के साथ आज आप किसी तीर्थ स्थल या कहीं देवी के दर्शन आदि हेतु जाने के संबंध में विचार कर सकते हैं और कोई योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप अपने जीवनसाथी हेतु कोई सुंदर सा उपहार लेकर आ सकते हैं जिसे देखकर आपके जीवनसाथी प्रसन्नता से खिल उठएंगे।

विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी शिक्षा-दीक्षा से जुड़ी जो भी समस्याएं होंगी, आज उनका समाधान निकल आएगा।

तुला राशि

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने आपको आर्थिक तौर पर सशक्त एवं बेहतर महसूस करेंगे।

आज आप अपने विचारों में स्वतंत्रता रखेंगे, अपने बातों व तथ्यों को बड़े ही संजीदगी व खुले अंदाज में सभी के समक्ष रखेंगे। हालांकि यह आपके लिए लाभकारी भी रहेगा। किंतु कुछ बातें लोगों के मन को दुखी भी कर सकती है, अतः वाणी का बेहतरीन तरीके से उपयोग करने का प्रयास करें।

आज आप अपनी समझदारी व व्यवहार के बलबूते पर अपनी सभी बातों को अपने घर परिवार के जनों से मनवाने में कामयाब होंगे। आज आप पारिवारिक जनों की आवश्यकताओं को भी महत्व देंगे और उस पर धन भी खर्च करेंगे।

आज माताजी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती हैं जिसे शाम ढलते ढलते आप अपनी ओर से बेहतर करने का प्रयास करेंगे। ऐसे स्थान पर वाणी पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है।

आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी साबित साबित हो सकता है। नौकरी-पेशा जातकों के लिए भी आज का दिन शानदार बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन बेहतरीन लाभ दिलाएगा। आप आज ऐसे बेहतरीन परिणाम व लाभ की प्राप्ति कर लेंगे जिसकी आपने आशा भी नहीं की थी।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन उमदा रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं जिससे आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य के रिश्ते और भी अधिक गहरे होंगे।

पारिवारिक जनों में से आज किसी की सेहत की बिगड़ सकती है जो आपके मन को विचलित कर देगी, साथ ही इस पर आपका धन भी खर्च हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चनों की आज आप अपनी समझदारी व सूझबूझ के बलबूते पर समाधान निकाल स्थिति को अनुकूल बना लेंगे। संतान के क्रियाकलाप में आज सकारात्मकता दिखेगी जो आपके मन को हर्षित कर देगा। आप अपनी संतान के क्रियाकलाप को देख कर मन ही मन प्रफुल्लित होंगे किंतु आप उनके समक्ष यह जाहिर नहीं कर पाएंगे। भाई-बहनों के विवाह से जुड़े जो भी बाधाएं आ रही थीं, वे आज दूर हो सकती हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...