विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 जुलाई 2022 राशिफल, कुछ जातकों की नौकरी में हो सकता है स्थान परिवर्तन

Horoscope Today Dainik Rashifal 12 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिस वजह से किसी बड़े प्रोजेक्ट की मीटिंग में शामिल होना पड़ सकता है।

लोहे से संबंधित व्यापारियों को अत्यधिक मुनाफा प्राप्त होगा, परंतु सहकर्मियों के बीच आपसी वाद-विवाद होने की भी संभावना है, अतः आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन परेशानी से भरा हुआ रहेगा। अत्यधिक काम के दबाव के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग के नहीं मिलने के कारण आप दुखी रहेंगे।

संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार के मिलने से आप अत्यंत प्रसन्न होंगे, साथ ही इससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन उन पर भारी पड़ सकता है अतः अपने दिमाग को शांत रखते हुए अपने मित्रों की बातों में ना आकर अपनी पढ़ाई के ऊपर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है वरना आपको इसका गलत परिणाम प्राप्त होगा।

रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी आपकी किसी छुपी हुई प्रतिभा को देखकर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। धैर्यशिलता में कमी हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण आप व्यस्त रहेंगे एवं घर में सकारात्मकता का वातावरण रहेगा। पूजा में निकटतम सगे संबंधी का आगमन होने की संभावना है।

पर्यावरण में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में बिगड़ने की संभावना है अतः अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें एवं अपने दिनचर्या में सुधार करें। दिन के उत्तरार्ध से परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, आपको अच्छा लगेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी जिसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यों को करने से आपके आत्मबल में वृद्धि होगी।

नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है। आपको आपके दक्षता के बल पर जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। समय आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्की के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा। आज के दिन आपको भविष्य में क्या करना है, यह मालूम पड़ेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग से नए मार्गदर्शन प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में एक बेहतर कल की शुरुआत करने में आपकी मदद करेगा।

कला एवं संगीत के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। आज अपने आपको अत्यधिक उत्साही होने से बचाएं। प्रॉपर्टी संबंधित निवेश करने का अगर सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है आपको लाभ प्राप्त होगा।

भाई-बहनों में आज मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, इस स्थिति में अपने सौम्य व्यवहार का प्रदर्शन करें एवं चुप रहे। घर में बच्चों के साथ समय व्यतीत करें, आपको अच्छा लगेगा।

आज के दिन आप अपना अधिकांश समय अपनी काबिलियत को निखारने में व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर आउटिंग पर जाने की योजना बन सकती है। सुबह से ही मन थोड़ा उदास रहेगा, परंतु जैसे- जैसे समय ढ़लेगा स्थिति अनुकूल होती जाएगी। जीवनसाथी के स्वभाव में बदलाव के कारण आपको थोड़ी चिंता सता सकती है परंतु बातचीत करने पर सब सामान्य हो जाएगा। माता- पिता के साथ समय व्यतीत करें एवं उनकी बातों का सम्मान करें।

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि नसों एवं मांसपेशियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है। अपने खानपान में पौष्टिक आहार के साथ-साथ योग एवं ध्यान को भी शामिल करें।

तुला राशिफल

तुला राशि की जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आस पास हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को देखकर आपके जीवन में भी सकारात्मकता व्याप्त होगी।

आज दूसरों की प्रगति को देखकर आपको आनंद प्राप्त होगा, परंतु अपने भविष्य के प्रति मन में अनेक प्रश्न उत्पन्न होंगे। आज अपने व्यवसाय के प्रति ध्यान केंद्रित करें, साथ ही नई योजनाओं पर अमल करने की कोशिश करें। वर्तमान में जिन चीजों को करने से आपको प्रसन्नता अनुभव होती है उन चीजों पर समय व्यतीत करें।

छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज किसी सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करने से आपको मानसिक एवं भावनात्मक शांति की प्राप्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में आपके निर्णय लेने की कुशलता से लाभ प्राप्त होगा।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन भारी रहेगा, कार्यस्थल पर अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी वाणी एवं स्वभाव को विनम्र रखने की आवश्यकता है।

परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता आएगी एवं उनके सहयोग से परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति व्याप्त रहेगी।

आज स्वास्थ्य के बिगड़ने की संभावना है, अतः अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। उचित खानपान एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। कारोबार से संबंधित नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिनमें सफलता भी प्राप्त होगी।

व्यवसाय में वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों से परेशान ना हो, आने वाला समय आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी से संबंधित लोग नौकरी के संबंध में निर्णय लेने में बिल्कुल भी जल्दबाजी ना करें। कई क्षेत्रों में आपको विश्वास होने के बावजूद भी लोगों के कारण आप फैसला लेने से डर रहे हैं, ऐसा ना करें। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। हालाँकि कार्यालय में आपको कुछ नए काम सौंपे जा सकते हैं, जिन्हें पूरा करने पर आपको अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।

सरकारी कामों से जुड़े लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रॉपर्टी एवं वाहन संबंधित खरीदारी की इच्छा आज पूरी होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। युवा वर्ग अपने संस्कार एवं संस्कृति को खोने से बचें चूंकि यह उनकी पहचान है।

आज पिताजी की सेहत में परेशानी उत्पन्न हो सकती है, उनका अत्यधिक ख्याल रखें। उनकी सेहत बिगड़ने की आसार नजर आ रहे हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।