विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 मई 2021 राशिफल, सोमवार के दिन भोले बाबा लाएंगे इनके जीवन में खुशियां

Horoscope Today Dainik Rashifal 10 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहेगा। आज का दिन आपका काफी बढ़िया गुजरेगा। आपके सभी कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण होंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए लिए भी आज का दिन काफी शानदार रहेगा, आज आपको आपके जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। इससे आपका मन भी काफी प्रफुल्लित होगा और आपके संबंध भी काफी बेहतर होंगे।

आज आपके घर परिवार का वातावरण भी काफी शानदार बना रहेगा, चंहु ओर खुशहाली बनी रहेगी। संतान से जुड़े मसलों को लेकर जो भी समस्याएं थी उनका समाधान निकल आएगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप अधिक निश्चिंत नजर आएंगे, उनके करियर अथवा कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर कोई बेहतरीन मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

आज शाम आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु आसपास के क्षेत्र में जा सकते हैं। आप किसी आसपास के मंदिर अथवा आसपास के इलाके में देवी के दर्शन हेतु जाएंगे। ऐसा करने से आपके मन को शांति व सुकून मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार बीतने वाला है। यदि आप किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, तो आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, आपका दिन सफलता प्रदान करने वाला है। आज आप अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित नजर आएंगे और आपको इसमें सफलता भी प्राप्त होगी।

आज गृहस्थ वातावरण उत्तम रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करेंगे, उनसे किसी खास विषय वस्तु पर वार्तालाप भी कर सकते हैं जिससे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे और पारिवारिक परिस्थितियों का वातावरण को और भी अधिक बेहतर बनाया जाएगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आज आप अपना धन भी खर्च कर सकते हैं।

आज आपके भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे, पुराने वाद-विवाद समाप्त हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन काफी बेहतरीन गुजरेगा। आज आप कुछ पुराने दिनों के बारे में याद कर खुश होंगे। हालांकि कुछ विषय वस्तु को याद कर आप थोड़ी भावुक भी हो सकते हैं, पुरानी याद आपके मन को झकझोर देगी। आप वर्तमान परिदृश्य व परिस्थितियों को लेकर थोड़े विचलित नजर आएंगे। किंतु अपने आपको नकारात्मक विचारों के मध्य घिरने ना दें, अपने मन को अधिक से अधिक खुश रखने का प्रयास करें।

आज अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, अपनी सेहत का अधिक से अधिक ख्याल रखे। साथ ही अपने घर परिवार के जनों का भी अधिक से अधिक ध्यान रखें।

आज आप संतान के भविष्य से जुड़े मसलों को लेकर कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं जिसके विषय में सोचकर आपका मन थोड़ा संतुष्ट रहेगा।

आज आपको माता जी की ओर से विशेष स्नेह एवं प्रेम भाव देखने को मिलेगा, आप भी अपनी माता जी के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त करेंगे। आज आपको पिताजी की ओर से आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

दिन उचित रहेगा, आज आप लाभ में रहेंगे। कारोबारी तौर पर दिन काफी शानदार बितने वाला है। हालांकि आपका आज का दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो सकता है जिससे आप स्वयं को शारीरिक तौर पर थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। इन सबके मध्य अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरते, सेहत के मामले में लापरवाही ना करें अन्यथा पुरानी समस्याओं दे दोबारा उभर आने के आसार हैं। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। खान-पान के प्रति भी लापरवाही ना बरतें।

आज आपका मन काफी खुश नजर आएगा, आप पारिवारिक वातावरण को लेकर काफी संतुष्ट रहेंगे। घर परिवार का वातावरण काफी खुशहाल बना रहेगा जो आपके मन में अंतःकरण को सुकून प्रदान करेगा।

आज आप अपनी माताजी के विषय में थोड़े विचार-विमर्श की स्थिति में नजर आएंगे, आपको उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। वहीं कानूनी मसलों को लेकर आज का दिन आपके लिए अनुकूलित रहेगा, ऐसे मसलों में आपको लाभ की प्राप्ति होगी और आप सफल होंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...