विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 जुलाई 2022 राशिफल, इन 5 राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope Today Dainik Rashifal 1 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार साबित होगा। आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ होगा। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट, पब्लिक डीलिंग एवं संपर्क मजबूत करने की आवश्यकता है, इस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल है।

साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अत्यधिक निर्णय आपके हित में होगा। नए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पारिवारिक समस्याओं में अन्य लोगो की दखलअंदाजी से सही नहीं है। वर्तमान की परिस्थितियों एवं संबंधों पर ध्यान केंद्रित करें।

कलात्मक एवं संवाद कौशल की प्रतिभा के कारण लाभ प्रप्त होगा। आज पारिवारिक सहयोग भी प्राप्त होगा। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तनाव से मुक्ति के लिए ध्यान का सहारा ले।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा। ठेकेदारों के लिए आज का दिन लाभप्रद सिद्ध होगा। व्यवसाय में खुदरा के बजाय थोक अधिक फायदेमंद हो सकता है।

मशीनरी संबंधित व्यवसाय में नुकसान की आशंका है, अतः थोड़ी भी गड़बड़ी दिखने पर काम को रोकने में समझदारी है। घर के युवा के साथ किसी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है जिसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

किसी रुके हुए कार्यों के होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। अपने स्वभाव में परिवर्तन तथा समय के साथ अपनी सोच को लचीला करने की आवश्यकता है।बच्चो एवं परिवारजनों को काम की व्यस्तता के कारण समय नहीं दे पाएंगे परंतु आपसी सामंजस्यता के कारण घर का माहौल सुखद रहेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय बेहतर रहेगा। मीडिया से संबंधित व्यवसाय में जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।

कारोबारी तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है, छोटी सी गलती से भारी नुकसान हो सकता है, अतः हिसाब किताब में सावधानी आवश्यक है।

नौकरी पेशे से जुड़े लोग अपने कामों के प्रति आलस्य न दिखाते हुए समय से काम को पूरा करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा एवं पारिवरिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का दिन ऊर्जावान रहेगा तथा आपका खुशनुमा स्वभाव आपके आसपास के वातावरण को प्रभावित करेगा। आज अचानक धन मिलने के योग बन रहे हैं।

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करना सही रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन है। व्यवसाय संबंधित बेहतर सूचना प्राप्त होगी।

आज अपने कार्य के प्रति अत्यधिक समय एवं एकाग्रता देने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत के कारण आपकी कंपनी को नए मुनाफे मिल सकते हैं जिस कारण आपके पद में भी वृद्धि की संभावना है।

आज भाई-बहनों के बीच के मनमुटाव किसी बड़े के सुझाव से दूर होंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करना आपके संबंधो में मधुरता बढ़ाएगा।

विद्यार्थी अपने पढ़ाई एवं भविष्य के लिए लिए जाने वाले फैसलों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, भविष्य में आपके करियर में स्थिरता आने की संभावना है। स्वयं पर विश्वास रखें।

मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य के बिगड़ने की आशंका है, अतः अपना ख्याल रखें।