विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 अप्रैल 2021 राशिफल, महीने का प्रथम दिन होगा इन जातकों के लिए फायदेमंद

Horoscope Today Dainik Rashifal 1 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 1 अप्रैल 2021, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 1 अप्रैल 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी व बेहतरीन रहने वाला है। आपका आज का दिन काफी शानदार बीतेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेंगे, आज आपके जीवनसाथी आप से काफी खुश नजर आएंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप आवेश अथवा क्रोध में आकर कुछ ऐसा उल्टा सीधा ना बोल जाएं जो आपके लिए ही मुसीबत उत्पन्न कर दे। संभावना है कि आज अत्यधिक समस्याओं के आने के साथ-साथ आपके उच्च-अधिकारियों से भी बहसबाजी हो जाएगी जिससे आपको महंगा नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं आज आपका सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति काफी अधिक रुझान बढ़ेगा। आप पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक सम्मिलित होंगे और ऐसे वातावरण में अपना समय व्यतीत करेंगे। आज आपके कुछ पुराने अटके महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन जाएंगे। आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम परिलक्षित करने वाला है। वहीं सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अपनी सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने की आवश्यकता है। आप अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार बने रहे और कार्यों में ईमानदारी बरतें, शायद आज आपके ऊपर कोई अपनी पैनी नजर बनाए हुए है जो आपकी हर गलतियों को नोटिस कर रहा है। यह आपके लिए दिक्कत उत्पन्न करने वाला साबित हो सकता है। अतः बौद्धिकता से कार्य लें और सावधानी से अपने कदम आगे बढ़ाए।

आज गृहस्थ वातावरण काफी सुखद व शानदार बना रहेगा। आज आप घर में किसी प्रकार के पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी बना सकते हैं।

कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी जीत हांसिल कर पाएंगे।

मिथुन राशि

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक परिणाम परिलक्षित करने वाला है। किंतु वहीं जो जातक क्रियाशील हैं, उनकी आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि से जुड़े तथ्यों को लेकर लाभकारी परिणाम परिलक्षित हो सकते हैं।

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता का लाभ प्राप्त होगा। आज आपके उच्च अधिकारियों के मन के सभी दुर्भाव आपके प्रति  समाप्त हो जाएंगे। आपके उच्च अधिकारी आपके सौहार्दपूर्ण व्यवहार और आपकी वाणी से काफी प्रफुल्लित नजर आएंगे।

घरेलु माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर परिवार में किसी प्रकार के तथ्यों को लेकर अत्यधिक विवादित वातावरण के उत्पन्न होने के आसार हैं। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से विशेष स्नेह भाव देखने को मिलेगा, आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन काफी अधिक महत्वपूर्ण बना रहेगा। हालांकि आपके घर परिवार का वातावरण काफी शानदार बना रहेगा, आपके घर परिवार में हर तरफ रौनक व खुशहाली बरकरार रहेगी।

कारोबारी तौर पर आज आप कई नई योजनाओं और नीतियों का निर्माण करेंगे जो आपके लिए दीर्घकालिक समय में काफी लाभप्रद साबित होंगी। किंतु वर्तमान में आपको इसे लागू करने हेतु खूब भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी।

आपका आज का दिन काफी व्यस्ततापूर्ण सा बना रहेगा। यदि आप आज के दिन निवेश करने के संबंध में विचार रहे हैं तो इसके लिए दिन आपका फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी संतान के लिए कोई सुंदर उपहार भी खरीद सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...