विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 फरवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों को अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की है जरुरत

Horoscope Today 9 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आत्मविश्वासी होना बहुत ही बेहतर है किंतु अति आत्मविश्वासी होना घातक साबित हो सकता है। अतः अपने आपको आत्मविश्वास से भरा हुआ रखे ना कि अधिक आत्मविश्वासी बनकर घमंड में आ जाएं और अपने लिए स्वयं ही मुसीबत उत्पन्न कर ले।

आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। कारोबार आदि को लेकर आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी मेहनत के बलबूते पर सफलता की प्राप्ति कर पाने में सफल होंगे। हालांकि आपके खर्च आज अनियंत्रित नजर आ रहे हैं, आपको उन पर भी नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा आप अपनी आर्थिक परिस्थितियों को सुदृढ़ व बेहतर कर पाने में चाह कर भी असफल ही रह जाएंगे।

कारोबार में आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा ही रहने वाला है। आपको आपके सहकर्मियों व सहयोगियों का भी सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर दिन आपका शुभकारी रहेगा।

मकर राशि

आज आपको भाग्य भरोसे बैठे रहने से बचना चाहिए। भाग्य भरोसे बैठे रहना आपके लिए किसी बड़े नुकसान की वजह बन सकता है। अतः मेहनत करें। मेहनत के बलबूते पर ही किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है। हालांकि आपको भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होगा किंतु हर परिस्थितियों और हर कार्यों को भाग्य भरोसे छोड़ देना ठीक नहीं है।

आज आपके सामाजिक मान-सम्मान में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप सामाजिक क्रियाकलापों में काफी सक्रिय नजर आएंगे। लोग आपको तवज्जो देंगे और आपको बातों को मानेंगे।

आपका दिन आज लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक मसलों से सम्बंधित पुरानी समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। आज आपके पुराने अटके धन भी संभवतः आपको वापस प्राप्त हो जाए।आज आपको लाभ की प्राप्ति हेतु कुछ नए मार्ग भी दृश्यमान हो सकते हैं। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बढ़िया बितने वाला है।

कुंभ राशि

अति लोभी होना सदा सर्वदा समस्या उत्पन्न करता है। बेहतर है कि आज अधिक धन लाभ के चक्कर में आप अपने लिए कोई नई मुसीबत ना खड़ी कर ले, और ना ही नुकसान करवा लें। इस बात का विशेष ख्याल रखें।

आज आप अपने कार्यों को लेकर भी काफी सावधान रहें, अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से रणनीति के बलबूते पर आगे बढ़ाएं तो बेहतर रहेगा, तभी आप अपने कार्य को पूर्ण कर सफलता की प्राप्ति करने में भी कामयाब हो पाएंगे।

आज आपको आर्थिक मसलों को लेकर किसी भी अन्य पर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपसे कोई विश्वासघात कर सकता है, साथ ही आपकी परिस्थितियों और आपके भरोसे का फायदा उठा सकता है।

आज आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान देंगे, संभवत घर परिवार की स्थिति, अथवा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निवारण में आज आपका धन खर्च हो सकता है।

मीन राशि

शेयर मार्केट में आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। दिन मीन राशि वालों का अच्छा रहने वाला है। आज आपको भाग्य का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बलबूते पर आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक बनते चले जाएंगे।

आज घर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से आपको विशेष स्नेह एवं प्रेम की प्राप्ति होगी। आज आप सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में काफी सक्रिय नजर आएंगे जिस वजह से आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

आज आप स्वयं को आत्मिक तौर पर प्रस्तुत करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आपके अंदर कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी परिलक्षित होने लगेंगे। आप अपने जीवन की अच्छे कर्मों की ओर ले जाने में सार्थक हो रहे हैं। पारिवारिक वातावरण आज सुखद व संतुष्टि प्रदायक रहेगा।