विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 9 दिसंबर 2020: कर्क के अलावा इन राशियों के लिए रहेगा दिन बेहतर

Horoscope Today 9 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान आपके कार्यक्षेत्र पर बना रहेगा। इस वजह से आप अपने कार्य में बेहतरीन परिणाम के लिए प्राप्त कर पायेंगे। अचल संपत्ति आदि से जुड़े मसलों के लिए आपका आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि आमदनी के साथ-साथ आपके खर्च में वृद्धि होगी। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों पर भी अपने धन व्यय कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में वातावरण बढ़िया रहेगा, घर परिवार की आमदनी मूल रूप से बेहतर है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है, आपके मध्य कुछ उतार-चढ़ाव से युक्त परिस्थितियां आ सकती है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से पूर्ण रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। आज आपको अपने घर के सदस्यों के साथ भी घूमने-फिरने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे घर परिवार के जनों के साथ वातावरण भी खुशहाल हो जाएगा। आज आप अपने कार्य से कार्य रखने की चेष्टा करें, इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दें अन्यथा आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, किसी से तनाव भी बढ़ सकते हैं, साथ ही आपका समय भी बर्बाद होगा। आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको अपने कार्य पर ध्यान देने का निर्देश आदि आ सकता है। आपकी आमदनी की स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। आपकी कार्यकुशलता व आत्मविश्वास की वजह से कई कार्य बेहतरीन तरीके से हो जाएंगे। आज आपके स्वास्थ्य के हालात के बेहतर हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामंजस्य से भरा पूरा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रह जातको का दिन काफी बढ़िया बीतने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आपके ऊपर मानसिक तनाव व दबाव बना रहेगा। आर्थिक तौर पर आप स्वयं को काफी समस्याओं के मध्य गिरा महसूस करेंगे। आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आ सकती है जिन पर आपका मन अटका रहेगा। कारोबार में आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है जिससे दिन आपका थोड़ा व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज आपके एवं आपके कुछ सगे संबंधी आदि व पारिवारिक जनों के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने कार्य पर अधिक केंद्रित रहने की आवश्यकता है। इधर उधर की बातों पर ध्यान ना ही दें। आज आपके ऊपर अनेक प्रकार की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, आप स्वयं को समस्याओं के मध्य घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आज आप अपने जीवनसाथी से किसी खास विषय वस्तु पर खुलकर वार्तालाप करेंगे और अपने मन की सारी बातें उनसे साझा कर लेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिनमान काफी अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका दांपत्य जीवन काफी बेहतर हो जाएगा। आपके व आपके जीवनसाथी के संबंध सवर जाएंगे। आप अपने जीवन साथी की बातों को मानेंगे और कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी। कारोबार के हालात पहले से बेहतर हो सकते हैं। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र को लेकर कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। यह यात्रा आपके जीवन में भी कुछ विशेष परिवर्तन लाने का कार्य भी कर सकती है। नौकरी पेशा जातकों का आज अपने कार्य पर ध्यान बना रहेगा। आज आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर सर्वप्रथम नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, तभी आप कुछ बेहतर कर पाएंगे अन्यथा आपके बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं।