विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

8 फरवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों के निजी सम्बन्ध होंगे मधुर

Horoscope Today 8 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको किस्मत का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किस्मत के सहयोग की बदौलत आप कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर लेगें।

आज आपके कुछ नए-नए जनों से संपर्क बनेंगे जो आपके लिए भविष्य में काफी लाभकारी साबित होगी। वहीं वर्तमान समय में भी आपको इसका आंशिक रूप से लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।

आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आप धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अधिक अग्रसर होंगे। आपकी दिन भर की खुशियां आपकी ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ायेगी जिस वजह से आप ऐसी गतिविधियों में अधिक से अधिक शामिल होना पसंद करने लगेंगे।

आपका आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। हालांकि आपके दैनिक दिनचर्या में कुछ परिवर्तन आएगा, आप अपने दिनचर्या में बदलाव करने हेतु भी विचार कर सकते हैं।

मकर राशि

व्यावसायिक तौर पर आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आज आपके कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है जिस वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। संभवत आपके नौकरी छोड़ने तक पर भी बात आ जाए, अतः प्रयास करें कि अपने संबंध अपने उच्च अधिकारियों से बेहतर बनाकर रखें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आज शाम ढलने के पश्चात आपके घर में अतिथियों आना जाना लगा रहेगा। इस वजह से आपका पारिवारिक वातावरण थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली बरकरार रहेगी।

आज आप अपने शत्रुओं की नीतियों को भी खंडित कर पाने में सफल होंगे जिस वजह से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने आत्मविश्वास के बलबूते पर अपने कदम आगे बढ़ाएंगे।

कुंभ राशि

आज आप अपनी भौतिक सुख -सुविधाओं की वृद्धि हेतु अपना धन व्यय कर सकते हैं। आप अपनी परिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी अपना काफी धन खर्च करेंगे। आपका दिन काफी सुखद एवं शानदार व्यतीत होगा। आप अपने संसाधनों का खूब लुफ़्त उठाएंगे।

आज भूमि, वाहन आदि की खरीदारी हेतु भी विचार कर सकते हैं अथवा आप अपने घर व नए मकान आदि खरीद कर स्थान परिवर्तन के संबंध में विचार कर सकते हैं।

आज आपको भाग्य का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बदौलत आपके कई महत्वपूर्ण कार्य आज बन जाएंगे। आपको अत्यधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

आज आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी, लोग आपको काफी महत्व देंगे। दिन आपका शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए थोड़ा समय उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है, बेहतर है कि आप अपने मध्य अहम की भावना ना आने दें।

मीन राशि

आपका आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा। आप अपने आपको काफी खुश महसूस करेंगे। संतान की समस्या के हल निकल जाने की वजह से आपके मन से किसी बड़े तनाव आदि के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं।

शिक्षा से जुड़े जातक यदि प्रतियोगिता परीक्षा अन्य परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप का दिन काफी बेहतरीन रहेगा। आपको आपकी मेहनत का बेहतरीन फल प्राप्त होगा। हालांकि विद्यार्थी जो आज परीक्षा देने जा रहे हैं, किसी भी प्रकार के गलत रवैए को अपनाने से बचें अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

आज मौसमी परिवर्तन के कारण आपके स्वास्थ्य के स्थिति के बिगड़ जाने के आसार हैं, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज के दिन घरेलु वातावरण सुखद व शानदार रहेगा।