विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 फरवरी 2021 राशिफल, इन पर बनी रहेगी श्री विष्णु की विशेष दया दृष्टि

Horoscope Today 4 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 4 फरवरी 2021, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 4 फरवरी  2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी कुछ सीख देने तथा तत्कालीन परिस्थितियों की वास्तविक दिखाने वाला साबित होगा। आज आपको कई ऐसे मोड़ से गुजरना  पड़ेगा जहाँ पर आपको अपनी वाणी के माध्यम से अपने कार्य निकलवाने पड़ेंगे। आज कई तथ्यों पर आप अपने कही हुए बातों पर ही टिक नहीं पाएंगे। आप अपने कार्यों को बनवाने हेतु अपनी ओर से हर प्रकार के अलग-अलग की बातें बनाएंगे।

आज संतान की ओर से कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को उदास व हताश कर देगा। आज आपका मन काफी परेशान नजर आएगा। हालांकि शाम ढलते-ढलते आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य के बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके जीवन साथी आपके प्रति काफी सेवाभावी व सहयोगी बने रहेंगे।

वृषभ राशि

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी उन्नति होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि अन्य जनों के भी राजनीति से जुड़े पहलुओं के बेहतर व सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं। दिन आपका सफलता प्रदान करने वाला रहेगा।

आज आपको कई ऐसे पहलुओं से लाभ मिल जाएगा जिससे प्राप्त होने के कभी आसार भी नहीं थे। आज आप कुछ नए प्रोजेक्ट व सौदों आदि हेतु क्रियाशील नजर आएंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आपको रात्रि के समय कोई अशुभ समाचार व शत्रु जन या अप्रिय व्यक्ति मिल सकता है जो आपके मन को खिन्न कर देगा। आज आपको फिजूल में कई प्रकार की समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं संतान की ओर से आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, संतान के द्वारा किए गए क्रियाकलाप आपके लिए समस्याएं कम करेंगे। आप संतान की को लेकर काफी खुश और संतुष्ट रहेंगे। आज आपके अंदर संतुष्टि की भावना देखने को मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु कुछ विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आज शाम ढलते-ढलते आपको कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है। आज की शाम आप अपनी कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी करेंगे।

आज आपको किसी समारोह व पार्टी आदि में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को रोमांच व उत्साह से भर देगा। आपका मन खुशी से गदगद रहेगा। आज संतान की शिक्षा अथवा कार्य क्षेत्र आदि को लेकर आपको कोई बेहतरीन व सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, संभवत आपकी संतान के किसी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में उत्तीर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपका मन पुलकित रहेगा, साथ ही घर परिवार का वातावरण भी खुशियों से भरपूर रहेगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण व मूल्यवान वस्तुओं का अधिक से अधिक ख्याल रखे, आपकी किसी महत्वपूर्ण व मूल्यवान वस्तु के चोरी हो जाने के योग हैं। आज अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान दें।

कर्क राशि

आज आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। यात्राओं को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। यह यात्रा आपके मन को प्रसन्नता व आनंद से भर देगी। इस यात्रा के दौरान आपको कई प्रकार के ऐसे तथ्यों व मार्गों की प्राप्ति होगी जो आपके लिए भविष्य में काफी लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे मार्ग आपके आर्थिक लाभ हेतु भी दिशा निर्देश साबित हो सकता है।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन से मिलने-जुलने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज संभवत आपको आपके पारिवारिक जनों में से किसी की ओर से कोई सुखद व शुभ सन्देश प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। घर परिवार का वातावरण सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है, परिवार में खुशहाली व सुख शांति बरकरार रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...