विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 28 अक्टूबर 2020: इन 5 राशि वालों की संवरेगी किस्मत

Horoscope Today 28 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

तुला राशि

आज आप स्वयं को आंतरिक तौर पर भावुक महसूस करेंगे। आपके आसपास कुछ ऐसी घटनाएं घटित होगी व कुछ ऐसे क्रियाकलाप होंगे जो आपको भावुक कर सकते हैं। आज आपको आपके पुराने जनों की भी याद सताने लगेगी, पुराने मित्रों को याद कर मन थोड़ा भावुक हो जाएगा। आज का दिन आपका काफी खर्चीला रहने वाला है, कई ऐसे तथ्य पर आपके धन खर्च हो जाएंगे जिसके संबंध में अपने विचार भी नहीं किया होगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी खुशहाल बितने वाला है, आप एक-दूसरे को लेकर काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं आप और आपके जीवनसाथी यदि किसी अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु मन बना रहे हैं अथवा प्रयासरत है, तो आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मन में प्रियजन के प्रति भावनाएं उतरेगी। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक ठाक बनी रहने वाली है। अपने घर के आवश्यकता पर आज आज अपना धन व्यय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज आप स्वयं को काफी खुश महसूस करेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आप संतान को खुशी से कोई उपहार प्रदान करेंगे जिससे आपकी संतान भी आपके प्रति काफी खुश नजर आएगी, वे भी आप के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना दर्शाएंगे। आज आपके आमदनी में भी बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि थोड़े बहुत खर्च भी बने रहेंगे, किंतु आमदनी की स्थिति बेहतर होने की वजह से आप छोटे-मोटे खर्चे को नजरअंदाज कर देंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, आपकी सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक और उनके जीवनसाथी एक-दूसरे के मध्य एक अलग ही लगाव महसूस करेंगे जिस वजह से आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रिय जन का खूब ख्याल रखगें जिससे प्रियजन भी आपके प्रति प्रेम की भावना व्यक्त करेंगे।

धनु राशि

आज आप स्वयं को मानसिक रूप से सशक्त व प्रबल महसूस करेंगे, नये-नये तथ्यों को लेकर अपने जीवन में कुछ मूलभूत परिवर्तन लाएंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर आज आप कोई नया फैंसला ले सकते हैं जिससे आपके कार्य प्रगति करेंगे और कार्यों को एक नई दिशा धारा भी मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन आलस्य से भरा हो सकता है, आज आप कार्य करने से बचने का प्रयत्न करेंगे जो आपके उच्च अधिकारी के नजरों में आएगा जिस वजह से आपके लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको कार्य से बचाने की जगह बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की आवश्यकता है और मेहनत करने की जरूरत है। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन आपका लाभकारी साबित होगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक एक-दूसरे के साथ खुश व संतोष नजर आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक को प्रियजन की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति बढ़िया बनी रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...