विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 24 अक्टूबर 2020: नवमी के दिन इन लोगों पर होंगी माँ सिद्धिदात्री की विशेष कृपा

Horoscope Today 24 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

तुला राशि

आज घर का माहौल आपके मन को खुशहाली प्रदान करेगा, आज आप स्वयं को जिम्मेदारियों से मुक्त महसूस करेंगे। आपकी किसी बड़ी समस्या के समाधान होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित नजर आ सकता है, आप संतान को लेकर थोड़े अधिक संवेदनशील हो जाएंगे किंतु मन में उनके प्रति खुशियों की आस भी बनी रहेगी। आप अपने अगले दिन हेतु कुछ नयी योजनाओं का निर्धारण कर सकते हैं। मन में धार्मिक क्रियाकलापों की ओर खिंचाव बना रहेगा, आप धर्म-कर्म आदि के कार्यों में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। पारिवारिक माहौल भी पूजा-पाठ आदि से भरा रहेगा। आज आप कहीं मंदिर आदि जैसे पूजन स्थल पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा भी रहने वाला है, आपके रिश्ते में आपसी समझ स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आप के मध्य के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी तथ्य को लेकर संदेहात्मक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी, संभवत यह सभी पारिवारिक मसलों से जुड़ा हो। ऐसे में आपको समझदारी व बौद्धिकता से कार्य लेने की आवश्यकता है। आज अपने जीवनसाथी के समक्ष अपनी बातों को तथ्यों के साथ प्रमाणिकता के साथ दर्शा सकते हैं ताकि किसी भी तथ्य व आरोप को लेकर मसला विवादित ना हो। घर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, सभी के मन में आपके प्रति प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी। हालांकि कुछ तथ्य को लेकर आपके मन में उथल-पुथल मचा रहेगा। आज आप घर परिवार से जुड़े मसलों को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य स्थिति भी ठीक ठाक बनी रहेगी, हालांकि फिर भी आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि

आज आपका ध्यान कारोबार की ओर लगा रहेगा। आप अपने कार्य को लेकर काफी संजीदा नजर आएंगे और अपने कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन भी करेंगे जिसके आपको बढ़िया परिणाम प्राप्त होंगे। दिन आपका लाभकारी रहने वाला है, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा, घर के सभी जन धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्त नजर आएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आपके प्रति विशेष प्रेम व स्नेह देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक व्यतीत होने वाला है। आज संतान के कार्यक्षेत्र को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे, आपके मन में उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे हालात में संतान से विमर्श करें, उनसे बैठकर वार्तालाप करें और उनकी बातों को समझ कर कोई राय बनाएं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...