विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 24 दिसंबर 2020: इन 6 राशि वालों के सुधरेंगे ग्रह-गोचर

Horoscope Today 24 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। हालांकि आज आपके मन में कई प्रकार के विचार चल रहे होंगे। आप अपने मन ही मन ऐसे तथ्यों पर मंथन करने में लगे रहेंगे, स्वयं में अधिक चिंतन मंथन कर मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। आज आपके समक्ष कई प्रकार की आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं जो आपको काफी परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको धैर्य धरने की आवश्यकता है, अपने अंदर आत्मविश्वास बनाए रखें, तभी आप परिस्थितियों को बेहतर कर पाएंगे। वहीं घर परिवार का वातावरण भी बहुत बेहतर नहीं रहेगा, पारिवारिक चुनौतियां आपको काफी परेशान करेंगी। यह वातावरण भी आपको डगमगाने का कार्य करेगा। हालांकि आप अपनी ओर से अपने ईष्ट पर भरोसा रखते हुए अपना शत-प्रतिशत देने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सभी राजनीतिक मंशाओं की पूर्ति करने में सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के ग्रह गोचर एवं सितारों की चाल आपके जीवन में कोई बेहतरीन खुशखबरी लाने की दिशा धारा निर्धारित कर रही है। कारोबारियों के लिए समय काफी अनुकूल व बेहतरीन रहने वाला है। आपके कारोबार में कुछ नये बिजनेस डील के होने के आसार हैं जो आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा और आपके कारोबार को एक नई बुलंदी तक ले जाएगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, आपके मध्य तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि संभावना है कि शाम ढलते-ढलते आपकी तनावपूर्ण स्थितियों का समाधान हो जाए। आज आप जहां भी अपना हाथ डालेंगे, वहीं सफलता मिलेगी। खुद पर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और सेहत भी मजबूत रहेगी। आज आप दांपत्य जीवन को भी बहुत अच्छे से जियेंगे और जीवन साथी के लिए कुछ खरीद कर लाएंगे जो उनको बहुत खुशी देगा। व्यापारिक तौर पर आज का दिन बहुत अच्छा देने वाला है क्योंकि आपको कोई बड़ा लाभ मिलने का मौका मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से भी आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बनेंगे। आज का दिन आपको आगे बढ़ने के कुछ नए मौके दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में आज आपके जीवन साथी के कारोबार आदि से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। अचल संपत्ति खरीदने हेतु दिन बढ़िया हैं। आज आपके मन में कहीं ना कहीं क्रोध आदि की भावना बनी रहेगी जो आपके लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकती है। अतः अपने क्रोध पर नियंत्रण स्थापित कर आगे बढ़ने का प्रयत्न करें। हालाँकि संभावना है कि आसपास का वातावरण आज आपकी तरक्की में सहायक हो।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बहुत बेहतर नहीं है। आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं। आर्थिक मसलों को लेकर आपको बहुत सतर्कता एवं सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यदि आप निवेश हेतु मन बना रहे हैं, तो आज के दिन निवेश आदि जैसे क्रियाकलापों को भूल ही जाए तो बेहतर है  अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज पूर्व में किए गए किसी निवेश से आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है, आपके खर्च में हो रही बढ़ोतरी आपके मन को तोड़ देगी, आप हिम्मत हारने लगेंगे। किंतु अचानक आपके अंतर्मन से एक आशा की नई किरण लगेगी और आप पुनः अपनी परिस्थितियों को अनुकूल बनाने हेतु प्रयासरत हो जाएंगे। यदि आप नौकरी हेतु प्रयासरत है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आज आपके सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने खानपान में संतुलन स्थापित करें अन्यथा आपकी सेहत की स्थिति बुरी तरह प्रभावित होगी। आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु आप कोई नया मार्ग अपना सकते हैं, हालांकि बावजूद इन सभी के दिन परेशानी से भरा ही रहेगा।

वृश्चिक राशि

ग्रह गोचर आज आपके अनुकूल बने रहेंगे जो आपके मन को खुश रखेंगे और परिस्थितियों को आपके अनुकूल बनाए रखेंगे। आज चंहु ओर आपके सभी स्वजन आपके प्रति प्रेम की भावनाएं प्रदर्शित करेंगे जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आप आज के दिन को खुलकर जिएंगे और अपने जीवन को बेहतरीन व सुंदर बनाने हेतु हर प्रकार के प्रयत्न करने को तैयार रहेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है, आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपको खुश रखने का प्रयत्न करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान आपकी सेवा सुश्रुषा हेतु भी तत्पर रहेंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आज का दिन सफलता प्रदायक रहेगा। आज आपकी किसी पुराने इच्छा के पूर्ण होने के आसार हैं। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा हेतु योजनाओं का निर्धारण कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...