विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 23 दिसंबर 2020: इन राशियों को मिलेंगे आय के बेहतरीन अवसर

Horoscope Today 23 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके कई अटके कार्य बन जाएंगे। कारोबार में आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी। विदेश में रहने वाले जातकों को बढ़िया मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी हद तक तनाव पूर्ण बना रहेगा, आज आपके जीवनसाथी के सेहत के प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं, मौसमी प्रभाव उन पर अपना असर दिखा सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है। आपकी सेहत की स्थिति बेहतर हो सकती हैं जिस वजह से आप समस्याओं से आसानी से निपट लेंगे। गृहस्थ वातावरण शांतिपूर्ण व सुखद बना रहेगा। शत्रु पक्ष को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, वे अपनी गतिविधियों में तेजी लाएंगे। हालांकि आपके विरोधी आपका चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आपके मानसिक तनाव व परेशानियों में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप किसी भी कार्य में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आपका कार्य में मन ही नहीं लग पाएगा। इन सभी का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र और आमदनी पर भी परिलक्षित होगा, आमदनी में कमी आएगी। जबकि खर्च में बढ़ोतरी हो सकती हैं। वहीं कारोबारियों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपको बेहतरीन सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपके कारोबार में आपको कोई बड़ा ऑर्डर आदि मिल सकता है जो आपके कारोबार को उन्नति की ओर अग्रसर करेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक तनावपूर्ण हो सकता है। आज आपकी एवं आपके प्रियजन के मध्य किसी तथ्य को लेकर मनमुटाव बढ़ सकता है। विवाहित जीवन बिता कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम व खुशियों से भरा रहने वाला है, आप दोनों के मध्य आपसी समझ बरकरार रहेगी और यही आपसी समझ आपके संबंध को भी प्रगाढ़ करने का कार्य करेगी।

ये भी देखें: कन्या वार्षिक राशिफल 2021

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणामों वाला बना रहेगा। आज आपके पुराने मानसिक तनाव समस्याओं आदि के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। कारोबारियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी। आज घर परिवार का वातावरण संभवतः बहुत बेहतर नहीं रहेगा, कलह व तनावग्रस्त स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आपको अपनी ओर से पारिवारिक वातावरण को शांतिपूर्ण व सुखद बनाए रखने हेतु प्रयत्न करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। वैवाहिक जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक तनावपूर्ण  हो सकता है। आज कोई बात आपको काफी परेशान व तनावग्रस्त करने का कार्य करेगी जिसका आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव परिलक्षित हो सकता है। कोशिश करें कि स्वयं को अकेला न रहने दें, अधिक चिंतन मंथन में ना डूबे रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपका पूरा पूरा ध्यान अपने कार्यक्षेत्र की ओर बना रहेगा। आज आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु विचार भी कर सकते हैं और संभवत इसके लिए आप अपनी ओर से बेहतरीन प्रदर्शन भी करेंगे जिसके कारण आपके ऊपर कार्यों का दबाव भी बना हुआ हो सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं के वृद्धि हेतु घर के किसी आवश्यक पदार्थ की खरीदारी कर सकते हैं जिससे पारिवारिक वातावरण भी बढ़िया रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपका दिन खुशहाल बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का भी दिन अनुकूल बना रहेगा। हालांकि आपका आज का दिन थोड़ा व्यस्तता पूर्ण हो सकता है। कारोबार को लेकर आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आज के दिन यात्राओं से बचने का प्रयास करें, यात्रा आदि हेतु दिन बढ़िया नहीं है। आज मित्रों की ओर से वाद-विवाद या झगड़ा बढ़ सकता है।

ये भी देखें: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2021

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...