राशिफल 20 अक्टूबर 2020: 7 राशि वालों पर रहेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Horoscope Today 20 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

मकर राशि

स्वयं पर भरोसा करना अच्छी बात है किंतु अतिविश्वासी हो जाना सदा सर्वदा गलत है। स्वयं को घमंड में ना पड़ने दे अन्यथा आप अपना भला-बुरा समझ पाने में असमर्थ हो जाएंगे और बुरे मार्ग की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आज किसी तथ्य को लेकर आपके ऊपर समस्याओं का पहाड़ टूट सकता है। ऐसे में आपको धैर्य व हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता है। कारोबार की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, आपके उच्च अधिकारी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपका आज का दिन किसी विशेष कार्य को लेकर आपको महत्वपूर्ण नहीं लगेगा। निजी जीवन सुखद रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक और वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं जातक दोनों का दिन खुशहाल बीतेगा, संभवत कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो जाए। आपकी कार्यकुशलता और आपकी सकारात्मक सोच आपके पारिवारिक माहौल स्थिति को बेहतर बनाये रखेगी। स्वास्थ्य की स्थिति आज ठीक ठाक बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत की स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद है, भाग्य की बदौलत आप सफल होंगे। कारोबारीयों के कुछ नए संपर्क बनेंगे। कोई नयी डील तय हो सकती हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, आज आपके मध्य कुछ प्रेम भरे लम्हे  भी आएंगे जो आपके मध्य की करीबियों को और भी अधिक बढ़ा देंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजन के बारे में विचार कर करके काफी खुश नजर आ रहे है, आप अपने प्रियजन को खुश करने के लिए बहुत कुछ करने की तमन्ना रखेंगे। आपका आज का दिन प्रियजन की यादों में बीतेगा। दिन आपका बहुत बेहतर नहीं रहने वाला है, स्थितियां उतार-चढ़ाव से युक्त बनी रहेंगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के द्वारा सभी के लिए गए क्रियाकलाप में सफलता प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है, आपका मन भी खुश रहेगा। भाग्य के सितारे भी आपके बुलंद है जिस वजह से आपके सभी कार्य स्वयं ही बनते चले जाएंगे। ध्यान रहे आज अपने में अति विश्वास ना पनपने दें, इससे आप स्वयं का ही नुकसान कर लेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र की स्थिति आपकी बेहतर बनी रहेंगी। जबकि निजी जीवन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाली है, आपके मध्य स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। ऐसे में आपको समझदारी का प्रदर्शन करते हुए हौसला व धैर्य से लेने की आवश्यकता है। आज आपके क्रियाकलाप दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। आज आपको आपके अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं।