विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 2 जनवरी 2021: तृतीया का दिन लाएगा इनके लिए खास सौगात

Horoscope Today 2 January 2021 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके आत्मिक विश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आप स्वयं को काफी आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे और दूसरों की सराहना आपके मन को आंतरिक तौर पर प्रफुल्लित कर आपके अंदर जोश व उत्साह भरने का कार्य करेंगे। कारोबार को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबार में आपका खूब मन भी लगेगा जिससे आप बढ़-चढ़कर अपने कार्यों को बेहतर से बेहतर तरीके से पूर्ण करेंगे और सफलता की प्राप्ति भी करेंगे। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां भी आएंगी। किंतु कोशिश करें कि इन चुनौतियों से घबराने की बजाय अपनी मेहनत के बलबूते पर विजय हासिल किया जाए। आज विरोधियों से सतर्क रहें। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक विवादित हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। परिस्थितियां मध्यम सी बनी रहेगी। आपको मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। आपके खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। आपकी सेहत की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार को लेकर आपका दिन ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई उतार-चढ़ाव से युक्त परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नौकरी पेशा जातक अपनी नौकरी में परिवर्तन हेतु विचार कर सकते हैं। आज आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष के जनों की ओर से आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। दंपति जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपके मध्य प्रेम भाव बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर ही रहेगा, आज आप अपने मध्य के मनमुटाव को समाप्त करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी ओर से भी अपने आमदनी में बढ़ोतरी हेतु प्रयासरत नजर आएंगे और इस वजह से आप मेहनत करने से नहीं चुकेंगे। आपकी मेहनत आपकी सफलता का कारण बनेगी। हालांकि बावजूद इन सभी के आप के साथ आर्थिक समस्याएं व तंगी  के हालात बने रहेंगे। आपके अधिक प्रयत्न के बावजूद भी आर्थिक समस्याएं टलने का नाम नहीं ले रहे हैं, अतः इसके लिए प्रयत्न करें कि आर्थिक खर्च आदि को लेकर भी स्वयं को योजनाबद्ध रखें। वहीं घर परिवार का वातावरण भी आज बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आज आपको अपने पारिवारिक वातावरण व समस्याओं को लेकर गंभीरता से विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको अपने कारोबार में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा जातकों का भी दिन आज काफी अच्छा गुजरने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने कार्य पर अधिक केंद्रित रहेंगे और अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने का प्रयत्न करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आप अपने कार्य को पूर्ण कर पाने में स्वयं को असक्षम महसूस कर रहे थे, किंतु तत्कालीन समय में आप अपने प्रयासों के बलबूते पर काफी हद तक अपने कारोबार के हालात को बेहतर कर लेंगे। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जनों के मध्य आपसी सहयोग व प्रेम की भावना बनी रहेगी। हालांकि आपके स्वजनों, सगे-संबंधियों व पड़ोसियों आदि में से किसी से आज वाद विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाले हैं। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको को आज अनेक प्रकार की समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आपकी सेहत के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, सेहत के सुधर रहे हालात आपके मन को प्रफुल्लित व तरोताजा रखेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...