विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 19 अक्टूबर 2020: इन जातकों के लिए रहेगा दिन शुभकारी

Horoscope Today 19 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

तुला राशि

किसी तत्व को लेकर आज आपके मन में हलचल मची रह सकती है जिससे आपका बर्ताव परिवर्तित रहेगा। आपके बर्ताव अन्य जनों को दुविधा में डाल देंगे। घर परिवार को लेकर आपके मन में चिंताजनक स्थिति बनी रहेगी, परिवार से जुड़ा कोई तथ्य होगा जो आपको अंदर ही अंदर खाए जा रहा होगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी, आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के मध्य आप स्वयं पर भी ध्यान दें, आज कोई बड़ा विवाद हो सकता है। हालांकि आर्थिक पक्ष को लेकर दिन बढ़िया ही रहना है, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको आपके कार्यक्षेत्र की ओर से बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रह जातकों के मध्य संबंध में नाजुकता बनी रहेगी। कोशिश करे की नोकझोंक अधिक ना बढ़े अन्यथा आप दोनों के लिए ही समस्या उत्पन्न होगी।

वृश्चिक राशि

आपके ऊपर कार्यक्षेत्र का दबाव बना रहेगा। ग्रह गोचरों की स्थिति कुछ इस प्रकार की होगी कि आपके हालात बिगड़ सकते हैं, आप स्वयं को काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आज आपको कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। जो जातक विदेश यात्रा हेतु प्रयत्नशील है, उनके लिए भी आज का समय काफी बढ़िया रहने वाला है। अपनी बौद्धिक चतुराई की बदौलत आज अपने विरोधियों से बेहतरीन तरीके से निकलेंगे। घर परिवार का माहौल आज सकारात्मक बना रहेगा, घर में पूजा पाठ आदि संपन्न हो सकता है। आप अपने घर में अथवा कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

धनु राशि

स्वास्थ्य की स्थिति काफी बढ़िया बनी रहेगी, किंतु मौसमी परिवर्तन आपको कहीं न कहीं प्रभावित करेगा। सर्दी-जुकाम आदि हो सकता है जिससे थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। संभवत आपके इन छोटे-मोटे समस्याओं की वजह से आपका दिन भी प्रभावित हो जाए, इसलिए अपना अधिक से अधिक खयाल रखें।  आर्थिक मसलों को लेकर दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है, आपकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके पास किसी ना किसी स्रोत से पुरे दिन धन आता रहेगा। आज कारोबार में भी बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, आपके उच्च अधिकारियों व बड़े-बड़े लोगों से संपर्क भी बनेंगे। निजी जीवन की परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आ रही हैं। आज आप अपना कोई घर-मकान आदि खरीद सकते हैं। अपने अपने निजी जीवन से जुड़े जो भी सपने संजोए थे, उनके साकार होने का भी समय करीब आ रहा है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...