विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 19 दिसंबर 2020: इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत

Horoscope Today 19 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप स्वयं को शारीरिक तौर पर काफी स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आपके मन में कई प्रकार के सकारात्मक विचार बनेंगे जो आपकी मानसिक शांति व आत्मिक प्रसन्नता का कारण बनेंगे। वहीं कारोबार को लेकर आप कई नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आप अपनी ओर से विचारों को भी प्रकट करेंगे जो आपकी दूरदर्शिता, बौद्धिकता व आपके तजुर्बे को दर्शाएगा। आपके उच्च अधिकारी भी इससे काफी खुश नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर वार्तालाप कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन से अपने पारिवारिक जनों के संबंध में वार्तालाप करेंगे, साथ ही अपने पारिवारिक जनों को भी अपने संबंध हेतु राजी कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपके अटके हुए सभी कार्य बन सकते हैं। आज अचानक आपको कोई विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। कारोबार में आपको लगातार सफलता की प्राप्ति होगी जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगा। आप स्वयं को हौंसलों से भरा हुआ महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है, आपके मध्य खुशहाली व प्रेम बना रहेगा। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर जो भी समस्याएं होंगी, उन सभी समस्याओं का भी समाधान निकल आएगा। आपके आर्थिक हाथ मजबूत होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील नजर आएंगे, आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने हेतु हर प्रकार के प्रयत्न करने को स्वयं को राजी महसूस करेंगे। विवाह संबंधित वार्तालाप भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य के हालात उतार-चढ़ाव से युक्त रहैगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा नए रोग उबर सकते हैं, साथ ही आपको अनेक प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अपना ख्याल रखने और ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है ताकि आप अपने कारोबार में कम समय में अधिक मेहनत कर पाए। साथ ही बेहतरीन परिणाम की भी प्राप्ति कर पाए और आप के हालात बेहतर हो पाए। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी जो आपकी मन को चिंतित करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपके ससुराल पक्ष के संबंध आज काफी हद तक प्रभावित हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। जो आपके कार्य लंबित समय से अटके पड़े थे, उन सभी कार्यों के लिए पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज के दिन को आप खुलकर एंजॉय करेंगे और अपने प्रियजन के साथ वार्तालाप कर समय व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन सुख-शांति व खुशहाली से भरा रहेगा, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी आपको खुश रखेंगे। कारोबार को लेकर आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी।