विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 18 नवंबर 2020: मेष और मिथुन के अलावा इन 4 राशियों पर होगा श्री गणेश का आशीर्वाद

Horoscope Today 18 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की उन्नति से काफी खुश व संतुष्ट नजर आएंगे। हालांकि आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित भी रहेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपको आपके जीवनसाथी का हर मोड़ पर पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आपका मन संतुष्ट व खुश रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आज आप अपने प्रियजन को प्रसन्न करने हेतु कुछ प्रयास करेंगे जो विपरीत प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। आपकी वजह से आज किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। कारोबार को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा, आपके शालीन बर्ताव व कुशल बुद्धिमता का कारोबार में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित होगा और आपको लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पारिवारिक वातावरण व पारिवारिक माहौल को लेकर संतुष्ट व खुश रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु काफी तत्पर भी नजर आएंगे, हर प्रकार की जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगें। घरेलू कार्यों को लेकर भी आपके ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। आज अपने विरोधियों के बारे में अधिक चिंतन करने की आवश्यकता नहीं है। सहकर्मियों के साथ बेहतर बर्ताव करे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आप अपने जीवनसाथी के साथ काफी प्रेमवत व्यवहार प्रदर्शित करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाल है। आप अपने किसी रचनात्मक कार्य द्वारा अपने प्रियजनों को खुश करने में सफल होंगे जो आपके जीवन और रिश्ते में नई ऊर्जा लाने का कार्य करेगा।

तुला राशि

आज के दिन यात्रा करना ठीक नहीं है। घर परिवार के जनों में से किसी के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती हैं। आपको पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता है। आज आपको अपनी वाणी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, आपका अधिक क्रोधित होना अथवा अपनी वाणी पर नियंत्रण ना होना आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपके मुख से निकले कुछ उटपटांग शब्द पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकते हैं और पारिवारिक जनों के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आज आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, माता पिता के सहयोग की वजह से आपके कई कार्य बन जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के रिश्ते में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है, पर बावजूद इसके आपके मध्य प्रेम व खुशहाली भरे लम्हे अवश्य ही आएंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, आपने खानपान में सात्विक स्वास्थ्यवर्धक तत्वों को शामिल करें अन्यथा इसका आपकी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। पेट से संबंधित तकलीफ भी उत्पन्न हो सकती है। घर परिवार के जनों का आज आपको सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आपके कोई अटके कार्य भी बन जाएंगे। आज के दिन वाहन चलाने से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा किसी दुर्घटना घटित होने के आसार हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपको आपके प्रियजन की ओर से कोई सुंदर उपहार प्राप्त हो सकता है। वहीं कारोबार में आपका आज का दिन काफी भी अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने प्रयासों की बदौलत अपने कार्य को बेहतर कर पाएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी पहले से बेहतर रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...