विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को धन सम्बंधित मामलों पर रहना होगा सतर्क

Horoscope Today 17 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आज आपको पेट से संबंधित तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है, अतः अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें। आपको खान-पान से जुड़ी तकलीफ अंदर ही अंदर परेशान करती रहेंगी जिससे मन भी थोड़ा उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा। कोशिश करे कि अपने खानपान में संतुलन बनाए रखें और अधिक से अधिक शुद्ध सात्विक पदार्थों का सेवन करें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

आज आपके घर में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम आदि अथवा आने वाले किसी विशेष कार्यक्रम आदि को लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है जिसमे आपको पारिवारिक जनों का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार के जन प्रसन्न नजर आएंगे, वे आपको कुछ बेहतरीन सुझाव भी देंगे जो आपके लिए काफी रोचक साबित होंगे।

आज आपकी कमाई में बढ़त होने के आसार हैं, बढ़त के नए मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े मसलों व तथ्यों को लेकर आज आपको अपने मित्रों की ओर से सलाह अथवा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

आज आपका दिन काफी शानदार रहने वाला है। आपको भाग्य का सम्पूर्ण साथ प्राप्त होगा, भाग्य के बलबूते पर आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सरलतापूर्वक बन जाएंगे। आज आपकी आमदनी में भी उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ होने के पूर्ण योग है। आपके संचित आर्थिक धन में भी वृद्धि होगी।

हालांकि आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, अपने ऊपर क्रोध, आवेश आदि जैसी विचारधाराओं को हावी न होने दें अन्यथा ये आपके बने बनाए कार्यों को बिगाड़ देंगे।

आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। घरेलु माहौल खुशहाली से भरा रहने वाला है। आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।

शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी दिन अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है, आप अपनी मेहनत में प्रखरता बनाए रखें।

तुला राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप अपना मन पढ़ाई लिखाई आदि में खूब लगाएंगे। आपका इन सभी कार्यों में रुझान बढ़ेगा और अपने लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए अपने अंदर सकारात्मकता और बौद्धिकता शिरोधार्य करने का विचार करेंगे।

नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। हालांकि आज आपको कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते हुए तो प्रतीत होंगे, किंतु वे नाकामयाब भी हो सकते हैं जिससे आपका मन एकदम से काफी क्रोधित हो सकता है। इससे आपके अन्य कार्य भी प्रभावित होंगे। ऐसे स्थान पर अपने आपको अधिक क्रोधित करने की बजाय बौद्धिकता व चतुराई से अन्य कार्यों को पूर्ण करने हेतु कोई ना कोई युक्ति लगाने के संबंध में विचार करें।

आज रात्रि आपको किसी समारोह आदि में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के संपन्न होने के आसार नजर आ रहे है। आज इन कार्यों के पूर्ण होने की वजह से आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आपकी आर्थिक स्तिथि के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे है।

आज आपकी समझदारी की वजह से आपके आर्थिक लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं, आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की सम्भावना नजर आ रही हैं जिससे आपका मन हर्षित रहेगा।

प्रेम सम्बंधित मसलों को लेकर आज का दिन काफी हद तक चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आज आपके और आपके प्रेमीजन के मध्य किसी तथ्य को लेकर मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है, यह आपको मानसिक तनाव भी प्रदान कर सकता है। ऐसे स्थान पर धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...