विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 12 अक्टूबर 2020: इन राशियों के बन रहे हैं विशेष धनयोग

Horoscope Today 12 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

मकर राशि

आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। आपको खूब मेहनत करनी पड़ सकती ही, शारीरिक श्रम आपका बढ़ सकता है। हालांकि आपको आपकी मेहनत के उचित परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। आज आप हर उस कार्य को करना पसंद करेंगे जिसे आपका मन चाहेगा, आप अपने मन के अनुरूप ही कार्य करेंगे ना कि नियमबद्ध होकर। कार्यक्षेत्र में आज आपकी बौद्धिकता व समझदारी की सभी लोग सराहना कर सकते हैं, आज आपके उच्च अधिकारियों से काफी प्रसन्न नजर आएंगे, संभवत वे आपके प्रमोशन हेतु भी मान जाए। आज आपके व्यक्तिगत जीवन में अनेकानेक प्रकार की समस्या बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातको को आज कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया ही रहने वाला है।

कुंभ राशि

आपकी स्वास्थ्य की स्तिथि आज कुछ ठीक नहीं रहने वाली है, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य ही सर्वोच्च धन है। अगर स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो ही आप अपने कारोबार पर भी ध्यान दे पाएंगे। कोशिश करें कि बाहर का भोजन ना ही ग्रहण करें तो बेहतर है। आज आपको अपने पारिवारिक जनों की ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, आपके बड़े भाई आपके किसी बड़े कार्य को पूर्ण कर सकते हैं जो आपको आंतरिक तौर पर प्रसन्नता प्रदान कर देगा। अचल संपत्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर आप का लाभकारी रहने वाला है, आपको पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा जो आपके सभी समस्याओं का समाधान निकाल देगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रह जातकों को अपने जीवनसाथी की ओर से प्रेम व सम्मान की प्राप्ति होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी काफी सक्रिय अवस्था में नजर आ रहे हैं, ऐसे में आपको अपने विरोधियों से अधिक संभल कर रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि

भावनाओं में रहकर कार्य ना करें अन्यथा आप के बने बनाए कार्य बिगड़ जाएंगे एवं आपको लाभ वाले कार्य में भी नुकसान झेलना पड़ जाएगा। अधिक संवेदनशील ना हो, कारोबार व दुनियादारी को समझने व रखने का प्रयास करें। आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई नई डील भी हो सकती है। वहीं यदि आप किसी नए कार्य हेतु निवेश करना चाह रहे हैं, तो दिन आपका काफी लाभकारी रहने वाला है। आपको सफलता की प्राप्ति होगी। लंबे अरसे के बाद आप किसी वरिष्ठ जन व विशेषज्ञ आदि से सराहना प्राप्त करेंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदायक होगा। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं।