विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 12 नवंबर 2020: इन लोगों की धन सम्बंधित होगी परेशानी दूर

Horoscope Today 12 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों आज खूब मेहनत करेंगे जिसका आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे जिसके आपको बेहतरीन परिणाम ही प्राप्त होंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि आज आपके खर्च में भी थोड़ी बहुत बढ़ोतरी होगी, किंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर हो जाएंगी, अर्थात आपके ऊपर खर्च का अधिक दबाव नहीं दिखेगा जिससे आर्थिक हालात बेहतर ही बने रहेंगे। आपको घर के छोटे सदस्यों की ओर से आर्थिक सहयोग हो सकता है। घर के बड़े जनों का सहयोग आपको किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्यता ठीक रहने वाला है। हालांकि आज आपके जीवनसाथी किसी तथ्य को लेकर अचानक काफी क्रोधित हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत करने जातक अपनी ओर से रिश्तो को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत रहेंगे।

मकर राशि

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, इस यात्रा के द्वारा किसी बड़े कार्य के सिद्ध हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको भाग्य का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से भी आप शीघ्रता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। दिन आज का सुखद रहने वाला है। आपका मन खुश रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको मनोनुकूल स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करने का अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार का वातावरण भी बढ़िया है, हंसी खुशी बरकरार रहेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन ठीक नहीं है, आपके मध्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, कुछ पुरानी बातों को लेकर हालात और भी अधिक बिगड़ सकते हैं। आपको अपनी ओर से समझदारी दर्शा कर स्वयं को सौम्य व सरल बनाने की चेष्टा करनी चाहिए ताकि आप अपनी ओर से हालात को बेहतर कर पाएं।

कुंभ राशि

आपका आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्व रहने वाला है। आज आपके ऊपर एक साथ कई कार्यों की जिम्मेदारियां आ जाएँगी जिन्हे पूरे करने में आपका पूरा दिन लग जाएगा। आज आप स्वयं को काफी तनाव व दबाव के मध्य गिरा हुआ महसूस करेंगे। बेहतर है कि कई सारे कार्यों को लेकर जल्दबाजी व हड़बड़ाहट ना करें अन्यथा आपके बन रहे कार्य भी बिगड़ जाएंगे। कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करें। आज कारोबार में आपके पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई बेहतरीन मनपसंद पद प्राप्त हो सकता है। आज आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया है, आज आपको जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है, आज प्रेमीजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। दिवाली व अन्य त्योहार आदि को लेकर एक-दूसरे को कोई सुंदर उपहार प्रदान कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप कार्यों को लेकर थोड़े अधिक व्यस्त नजर आएंगे। आप कार्यों की सफलता हेतु भी प्रयासरत रहेंगे जिस वजह से कार्य क्षेत्र के कार्यों पर आपका कम समय देना आपके लिए नई समस्या बनकर उभर सकता है। आज आपको अपनी ओर से अधिक क्रियाशील रहने की आवश्यकता है। भाग्य का आपको सहयोग प्राप्त होगा, किंतु भाग्य भरोसे बैठने से आपके कार्य नहीं बनेंगे। अपनी ओर से मेहनत करें। आज आपको कारोबार की ओर से बेहतरीन परिणाम की ओर प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार का वातावरण सामान्यतया ठीक-ठाक बना रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।, आज आपके मध्य की स्थिति बिगड़ सकती हैं।