विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 10 दिसंबर 2020: इन 5 राशि वालों का दिन रहेगा सफल

Horoscope Today 10 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज काफी सक्रिय नजर आएंगे। आपका पूरा-पूरा ध्यान अपने कार्यक्षेत्र की ओर केंद्रित रहेगा। आप अपने कार्य में काफी मेहनती बने रहेंगे जिसकी आपको बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद व शांतिपूर्ण बना रहेगा जो आपके मन को प्रसन्नता व शांति प्रदान करेगा। आज आप अपनी मेहनत की बदौलत से भी कई प्रकार की सफलताओं को हासिल करेंगे। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके आर्थिक हालात को लेकर घर परिवार में चर्चा उत्पन्न हो सकती है। किसी तथ्य को लेकर संभवत विवादित स्थिति भी उत्पन्न हो जाए। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन तनाव व परेशानियों से भरा रह सकता है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रियजन से किसी विशेष तथ्य व राज को साझा कर सकते हैं जो आप के मध्य की विश्वसनीयता को बढ़ाएगा, साथ ही आपके मध्य आपसी समझ व प्रेमी विकसित करेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का ध्यान कई तत्वों में बटा हुआ रहेगा। आपके मन में एक साथ कई प्रकार के विचार उत्पन्न हो रहे होंगे। आज आप कहीं घूमने-फिरने आदि जाने को लेकर योजनाओं का निर्धारण कर सकते हैं। आप तीर्थ स्थल आदि जाने हेतु भी मन बनाएंगे। आपके मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। आपका धार्मिक क्रियाकलापों की ओर रुझान बढ़ेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है। आज आप अपने प्रियजन के साथ कुछ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आपके आर्थिक मसलों को लेकर दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है, आपके खर्च में कमी आएगी। आप अपने धन संचय कर पाने या अर्थ से जुड़ी सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर पाएंगे। आज आपके लाभ के भी योग बन रहे हैं। आज के दिन आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों आदि में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरी हेतु प्रयासरत हैं तो आज आपको मनो अनुकूल नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार आदि को लेकर दिनमान आपका अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सावधानी बरतते हुए समझदारी से जीवन की गाड़ी को आगे चलाने की जरूरत है। आज आपके स्वास्थ्य के हालात ठीक नहीं रहेंगे। आपके ऊपर बेवजह का मानसिक तनाव हावी रहेगा। आप जितना स्वयं को चिंता व समस्याओं से दूर रखने का प्रयत्न करेंगे, उतना अधिक आपका मन समस्याओं व तनाव के मध्य घिरा हुआ हो जाएगा। हालाँकि कोशिश फिर भी जारी रखें, स्वयं को तनाव से दूर रखें तभी आप कुछ बेहतर कर पाएंगे। आमदनी के हालात बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, साथ ही खर्च पर नियंत्रण स्थापित होगा जो आपके तनाव को कम करने का कार्य करेगा और खुशी प्रदान करेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। सेहत की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है, स्वास्थ्य को लेकर आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। गृहस्थ वातावरण आज खुशहाल रहने वाला है, पारिवारिक जन आपके प्रति प्रेम व केयरिंग भावना रखेंगे। कारोबार को लेकर आपका आज का दिन ठीक-ठाक से रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु काफी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखेंगे और उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। वहीं कारोबार को लेकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। हालांकि दूसरी तरफ आपके खर्च में भी वृद्धि हो सकती है जिस वजह से आपका मन थोड़ा उतर सकता है। किंतु अत्यधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपके खर्च जायज है जो कि आवश्यक तथ्यों पर ही यह हुए हैं। कारोबारी तौर पर आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल हो सकते हैं। आज आपको किसी खास मित्र की ओर से महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है, मित्र के सहयोग की वजह से आप किसी बड़ी सफलता व उपलब्धि आदि की प्राप्ति कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता व शांति प्रदान करेगा।