विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 फरवरी 2021 राशिफल, इन राशि के जातकों के लिए रहेगा दिन मिश्रिण परिणामों से पूर्ण

Horoscope Today 1 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के खर्च में आज काफी बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपका काफी धन परिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में हीं लग जाएगा। आप घर परिवार व पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में प्रयासरत रहेंगे।

अदालत से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी हद तक तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक मसलों में लेनदेन करने से परहेज करें। आज के दिन दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त नहीं हो पाएगा। आज के दिन कर्ज भी ना लें तो बेहतर रहेगा अन्यथा आप इसे पूर्ण करने में असमर्थ महसूस करेंगे।

आज आप महत्वपूर्ण कार्य में सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं, हालांकि आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आपके सभी प्रकार के कार्य सम्पन्नता की ओर अग्रसर नजर आएंगे। आज आपके विरोधी अनेकों प्रयत्न करने के बावजूद भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, उनकी सभी साजिशों के विफल होने के आसार हैं।

मकर राशि

आज के दिन वाहन के प्रयोग से बचें, किसी प्रकार की दुर्घटना आदि के होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके वाहन अचानक खराब भी हो सकते हैं जिस वजह से आपको कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। आज आपके कार्य में भी बढ़ोतरी होगी।

कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी हद तक लाभकारी रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। आज आप कुछ विशेष कार्यों को पूर्ण कर पाने में सफल होंगे। आप अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे।

आज आप धार्मिक स्थल यात्रा हेतु योजना बना सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपके अंदर आज विशेष श्रद्धा भावना देखने को मिलेगी। आप ऐसे धार्मिक क्रियाकलाप का कार्यक्रम आदि में सम्मिलित होने की इच्छा जाहिर करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप स्वयं को शारीरिक तौर पर कष्ट व परेशानी के मध्य महसूस करेंगे। आज आप को अस्वस्थता व व्यस्तता दोनों की अनुभूति एक साथ होंगी। आज का दिन आपका काफी हद तक भागदौड़ से बड़ा रहेगा और आप इस वजह से खुद को शारीरिक तौर से अस्वस्थ महसूस करेंगे।

आज आपके खर्च में भी काफी बढ़ोतरी हो सकती है। अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय आदि के संबंध में आज आप विचार कर सकते हैं। हालाँकि अचल संपत्ति को लेकर आपको संभल कर अपने कदम उठाने की आवश्यकता है अन्यथा आपके द्वारा उठाया गया एक कदम आपके स्वजनों व पारिवारिक जनों को आपके विरुद्ध खड़ा कर सकता है। अतः सोच समझ कर आगे बढ़े।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों की सेहत की स्थिति के बेहतर होने के योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपनी  बौद्धिकता व चतुराई के बलबूते पर कई विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप स्वयं को सशक्त व बौद्धिक तौर पर विकसित महसूस करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी शुभकारी साबित होने वाला है।

आज की शाम आप भ्रमण आदि को लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आपका मन काफी खुश व संतुष्ट नजर आएगा। आज माता-पिता की ओर से आपको विशेष सलाह सहयोग प्राप्त हो सकता है जिस वजह से अपने कार्यक्षेत्र व कारोबार आदि के किसी महत्वपूर्ण कार्य कर पाएंगे।