विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 9 जून 2020

Dainik Rashifal 9 June 2020 Horoscope

मेष राशि

आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। दूसरों के कार्यों में नुक्स निकलने की प्रवृत्ति का त्याग करें, इससे आपके ही मानहानि होने की संभावना है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहनों में किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी। पिता के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की चेष्टा करें।

वृषभ राशि

दिन मध्यम है। किसी बात को लेकर मन में चहल-पहल मची रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अगर आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ रहा है तो ऐसे में वरिष्ठ जनों अथवा अनुभवी लोगों की सलाह लेना आवश्यक समझे। मित्रों के साथ प्रेम व्यवहार रखें, अनबन होने की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें,  हालांकि आप स्वयं को शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे

मिथुन राशि

माता-पिता की ओर से कार्यक्षेत्र हेतु आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद है। किसी बात को लेकर आपके मन कोई बात रहेगी जिससे मन परेशान रहेगा। आपकी परेशानी की वजह से आपके आसपास के स्वजन भी दुखी हो सकते हैं। संतान के द्वारा कार्यक्षेत्र हेतु कोई नया मार्ग दर्शाया जा सकता है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

ये भी पढ़ें: क्यों होते है जप माला में 108 दाने और क्यों करते हैं 108 बार ही मंत्र जप?

कर्क राशि

कारोबार में आपकी उन्नति होगी। प्रेम जीवन में किसी वजह से गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है जिसकी वजह से आपके रिश्तो में दरार आ सकती है। यहां आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा प्रेम जीवन में घमासान बच सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, घर में खुशहाली भी बरकरार रहेगी। अपने आलस्य का परित्याग कर कार्य की ओर केंद्रित होने का प्रयत्न करें।

सिंह राशि

मेहनत करने से ना चुके, समझदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ते जाएं। सेहत से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती है। स्थिति बेहतर होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आप किसी बड़े समारोह आदि हेतु योजनाएं बनाएंगे। दांपत्य जीवन की स्थिति उतार-चढ़ाव युक्त रहेगी। आज के दिन निवेश करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है, सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कन्या राशि
आपकी रचनात्मकता आपकी प्रसिद्धि का कारण बनेगी। लोग आपकी बौद्धिकता एवं कार्यशैली के कायल हो जाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ लंबे समय के बाद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु मन बनाएंगे जिसमें भाई-बहन का सहयोग लाभकारी साबित होगा। कार्यालय में आपके उच्च अधिकारी आपसे किसी बात को लेकर खिन्न हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जानिये आपका राशिफल

तुला राशि

पारिवारिक जीवन का खूब आनंद उठाएंगे। घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यों को दोपहर के पूर्व ही संपन्न करने की चेष्टा करें, दोपहर के बाद दिनमान आपके प्रतिकूल हैं। आज आपको समय को अधिक महत्व देने की आवश्यकता है अन्यथा कार्यक्षेत्र की स्थिति बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

आपकी सभी पुरानी समस्याएं दूर हो सकती हैं। संभवत किसी के पास अटके हुए धन वापस प्राप्त हो जाएं जिससे मन प्रसन्न हो उठेगा। आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं। स्वजनों के प्रति आपके मन में प्रेम भाव विकसित होगा, उनका आप के प्रति प्रेम प्रदर्शित करना आपके मन को मोह लेगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है।

धनु राशि

परिस्थितियाँ कार्यक्षेत्र में पहले की अपेक्षा बेहतर बनेगी। आमदनी के स्रोत खुलेंगे। आज कहीं अचानक से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन को अपना अधिक समय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न हैं, आपके कार्यों की सराहना करेंगे। मन धर्म तथा आध्यात्मिक क्रियाकलापों की ओर अग्रसर होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा।

ये भी पढ़ें: मंगल को शांत करेंगे ये उपाय

मकर राशि

आज आप अपने प्रेमीजन से लंबे समय तक वार्तालाप करेंगे, आप एक-दूसरे को जीवन में बढ़ावा देने हेतु क्रोध एवं सुझाव के माध्यम से प्रेम प्रदर्शित करेंगे। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, मानसिक रूप से भी आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस करेंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। संतान की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

आपकी संतान किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी कुछ ठीक नहीं व्यतीत होगा। घर में तनाव युक्त माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिल रही जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा यह दीर्घकालिक समय में आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है। भावनाओं में बहने की आवश्यकता नहीं है, परिस्थितियों को समझकर ठीक करने की चेष्टा करें।

मीन राशि

अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने की चेष्टा करें। अपनी वाणी में सौम्यता लाएं। परिस्थितियों को समझकर ही कोई भी निर्णय लें अन्यथा आपको इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही परिस्थितियां बिगाड़ सकती हैं, आपके कई कार्य होते-होते रह जाएंगे।