विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 9 जुलाई 2020

Dainik Rashifal 9 July 2020 Horoscope

मेष राशिफल

मेष राशि का आज का दिन मध्यम रूप से फलदाई रहेगा। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं। आज भाग्य आपके साथ नहीं है, अतः सभी कार्यों में विलंब होने की संभावना है। किसी न किसी प्रकार की समस्या कार्यक्षेत्र में बनी रहेगी, इसके अतिरिक्त कार्यक्षेत्र में आप का मन भी नहीं लगेगा जो सबसे बड़ी समस्या है। आपके कार्य का बुरा असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाली से भरा पूरा रहेगा, वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन राहत से भरा रहेगा, आपके बीच के उतार-चढ़ाव दूर होंगे एवं समस्याएं समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा है। आज उतार-चढ़ाव के बावजूद भी कारोबार ने मुनाफे का योग बना हुआ है, लाभ हो सकता है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभकारी हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, घर-परिवार के लोगों में अपनापन एवं सौहार्द की भावना बढ़ेगी। आप एक दूसरे की मदद करने को तत्पर रहेंगे जिससे पारिवारिक नींव मजबूत होगी। वहीं वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती हैं, किसी बात की वजह से मनमुटाव बना हुआ है। किन्तु ध्यान रहें पारिवारिक जीवन की मधुरता के कारण वैवाहिक जीवन में  मौजूद तनाव का भाव कम हो सकता है। वहीं प्रेम संबंधों में दिन मध्यम है, अपनी ओर से आपको अपने प्रेमीजन को मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए अन्यथा आगे जाकर बात बिगड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज दिन लाभकारी है, सभी कार्यों में आपको तुरंत परिणाम मिले, यह अवश्य नहीं। धैर्य धरे, शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन राशिफल

दिन मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं, सर्दी-जुकाम आदि से परेशान रहेंगे। मौसमी प्रभाव आप पर अपना कुछ ज्यादा ही प्रभाव दिखाएगा। हालांकि दिन में स्थिति ठीक ही रहेगी, मन तरोताजा लगेगा। कुछ नया सीखने का मौका प्राप्त होगा, आप इसके लिए जिज्ञासु भी रहेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, आप अपनी संतान के साथ बैठ कर बात करने की कोशिश करेंगे जिससे पुराने द्वेष व मनमुटाव समाप्त होंगे एवं रिश्तो में स्नेह व प्रेम भाव बढ़ेगा। वहीं आमदनी के क्षेत्र में दिन बेहतर है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में दिन मध्यम है। लेकिन दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए यह दिन काफी अनुकूल है। आज आपको अपने विरोधियों से रहने की आवश्यकता है, वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे है। साथ ही आप वाद विवाद से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न होंगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही बेहतर है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अनेकों प्रकार के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। पारिवारिक स्थिति अत्यंत ही बेहतर है, घर-परिवार से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जो आपके कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने में  लाभकारी रहेगी। कारोबार में लाभ के लिए आज के दिन आर्थिक निवेश सोच समझकर करें अन्यथा आपको बाद में इसके लिए बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।  कहीं यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं, यह यात्रा छोटी हो सकती है किंतु यह अत्यंत ही आनंददायक एवं खुशियों से भरी होगी। दिन बेहतर है। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियों भरे पल आएंगे। संतान लेकर बनी हुई पुरानी चिंताओं के निदान होगा।

सिंह राशिफल

आप अपने कार्यों में जल्दबाजी ना करें। मन में चल रहे विचारों को विराम दें। एक बार में एक ही कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें, तभी आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। यह आवश्यक नहीं कि अधिक मेहनत से ही कार्य में पूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है, आपको अपनी बौद्धिकता एवं चालाकी का भी प्रयोग करने की आवश्यकता है। समझदारी का रास्ता अपनाएं, आलस्य से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है, आपको अपने लक्ष्य के अनुरूप और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है, हालांकि आप इसे निभाने में सफल रहेंगे। घर के सभी जन आपसे प्रसन्न है, आप सभी का बेहतरीन तरीके से ख्याल रखेंगे। किंतु अपनों के साथ-साथ अपना भी ध्यान रखें। आप अपनी आवश्यकताओं को ना भूल जाए। सेहत का भी ख्याल रखें, खानपान में सुधार करें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अनुकूल प्रतीत होगा। आज आप खूब मुनाफा कमायेंगे। आज व्यवसाय में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप पुराने मित्रों से मुलाकात हेतु योजना बना सकते है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे जिससे आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ सकती है जिससे आप अपनी आर्थिक जमा पूंजी में लग जाएंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफलता का नया मार्ग प्रशस्त करेंगी, हालांकि यह यात्रा आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव भी डाल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी रूचि का परिष्कार होगा। नौकरी में स्थाननंतरण के योग बने हुए हैं। पिता जी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा व्यतीत होगा। प्रेम-प्रसंगों के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप स्वयं को प्रसन्न रखने का खुद ही प्रयास करेंगे।

तुला राशिफल

दिन शुभ है। आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आपके नये-नये संपर्क बनेंगे जिससे आपके लाभ के नए नए स्रोत बनेंगे एवं लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज में लाभ होगा। फैसला आपके पक्ष में ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन शेयर में निवेश करने से लाभ होना संभव है। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में आज का दिन अत्यंत ही बेहतर है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन अत्यंत ही बेहतर है, आपसी मनमुटाव दूर होंगे और आप नई शुरुआत करेंगे। वैवाहिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए भी दिन बेहतर है।
 
वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम है। आज आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है चूँकि अधिक परिश्रम पर ही लाभ के योग हैं। अनजाने में आप किसी से दुर्व्यवहार कर सकते हैं जिसका आपको परिणाम भी भुगतना पड़ जाएगा। अतएव अपने बर्ताव में सकारात्मकता बनायें रखें। आज के दिन यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं है, यात्रा से बचने का प्रयत्न करें। वाहन आदि ना चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में  मन लगाने की आवश्यकता है। अपने आराध्य की उपासना करें। मन में नकारात्मक विचारों को आने न दें, स्वयं को नकारात्मक से दूर रखने का प्रयत्न करें। आज आपको  मनपसंद भोजन ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। आप भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे जिससे क्षणिक काल के लिए मानसिक प्रसन्नता  रहेगी। पारिवारिक वातावरण ठीक-ठाक है, अपनों का स्नेह बना रहेगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्षमय है। आपको अनेकानेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। संभव है आज आपको नई जिम्मेदारियां मिले जिसका बेहतरीन तरीके से आप निर्वहन करेंगे। आपके विरोधी आपके विरुद्ध अनेकानेक योजनाएं बनाएंगे, साजिशें करेंगे, किंतु आप की दृढ़ता एवं लगन के आगे सब फीका पड़ जाएगा। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे, विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर हैं, नयी बुलंदियों के साथ सफलता हासिल करेंगे। आज आपको अपने प्रेमीजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, काफी लंबे समय बाद आप एक-दूसरे के साथ बेहतरीन लम्हें व्यतीत कर पाएंगे। पारिवारिक खुशी बरकरार रहेगी। घर में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। सगे-संबंधियों का आगमन भी संभव हो सकता है। स्वच्छता आदि में सतर्कता बरतें।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खर्चीला है, आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक परेशानियों से जूझ सकते हैं। आज आपके विरोधी आप पर हावी होंगे, वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचा सकते है। अतः आपको अपने शत्रुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मौसमी प्रभाव का असर दिखेगा। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि होने की आशंका है। किसी भी प्रकार के व्यसन आदि से दूर रहना आप के लिए बेहतर हैं। किसी सगे-सम्बन्धी से वाद-विवाद बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशिफल

आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह प्राप्त होगा। अपने सभी स्वजनों का आपको साथ मिलेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके अटके बिगड़े काम को बना सकती है। आपके शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे, शत्रु पक्ष आपसे परास्त होंगे। कुछ छुपे हुए रहस्यों का ज्ञान आपको प्राप्त होगा। आपको कुछ ऐसे सत्य तथ्यों का भान होगा जिसकी आपने कभी परिकल्पना भी नही की होगी। आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। सेहत के लिए भी आज का समय मध्यम है। प्रेम सम्बंधो में पुराने क्लेश दूर होंगे और स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार-कारोबार आदि में कुछ खास चहल-पहल देखने को नही मिलेंगे। पूरी मेहनत से कार्य में लग जायें, आपको सफलता प्राप्त होगी। वाहनों के प्रयोग से बचने का प्रयत्न करे।

मीन राशिफल

आपके आत्मविश्वास से आपको बिगड़े कार्यो में भी सफलता मिलेगी। आज के दिन साझेदारी में कारोबार शुरू करना आपके लिए करना लाभप्रद रहेगा। अपना मानसिक परिष्कार कर मानसिकता बदलें और अच्छा व सकारात्मक सोचने का प्रयत्न करें। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, अतएव उनका अधिक से अधिक खयाल रखें।  प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जायें एवं अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते चले जाये। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परिजनों के साथ सुकुनभरा समय बितेगा। कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं, रुपए पैसे का आवागमन अच्छा हो रहा है। मन संतुलित  रहेगा।