विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 3 February 2020

आज  3 फरवरी 2020 को माघ शुक्ल पक्ष की नवमी एवं दिन सोमवार का है, साथ वर्ष विक्रम संवत् 2076 है। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें। वहीं नवमी तिथि रात्रि 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगी जिसके तदोपरान्त दशमी तिथि का आरंभ होगा। आज कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा जिसके बाद रोहिणी नक्षत्र का आरंभ होगा। वहीं शुभ मुहूर्त यानी अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की स्थिति जानने के बाद आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

आर्थिक उन्नति के योग हैं। कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही ले।

वृषभ राशि

कारोबार में उन्नति के योग हैं। आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। खर्च पर नियंत्रण रहेगा इसलिए धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। दांपत्य जीवन बेहतर होगा, एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

माणिक्य रत्न के लाभ

मिथुन राशि

दिनभर बेहतर है किंतु आर्थिक मामलों में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। खर्च अधिक होंगे जिस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप मेहनत एवं लगन के साथ सभी कार्य को संपन्न करेंगे।

कर्क राशि

आज भाग्य आपके साथ हैं। सभी कार्य मेहनत के साथ संपन्न करें। आलस्य से बचने का प्रयत्न करें। सेहत की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन में कोई कलेश उत्पन्न हो सकता है।

सिंह राशि

आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने खर्च पर नियंत्रण रखे। आमदनी में कमी आएगी। अचल संपत्ति के क्रय पर विचार करेंगे जिसमें परिवार आपका सहयोग देगा।

पितृ दोष के कारण एवं उपाय

कन्या राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग में दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

तुला राशि

आज आपको सभी कार्य सतर्कता के साथ करने की आवश्यकता है। आपके शत्रु आपके विरुद्ध कोई साजिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य आपके साथ नहीं है इसलिए समझदारी का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि

घर में रिश्तेदार आदि का आगमन हो सकता है जिससे घर में खुशहाली बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी समारोह आदि का आयोजन करने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि

व्यापार में लाभ के योग हैं। निवेश आदि में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंगों में दिन बेहतर है। अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपसी करीबयां बढ़ेंगी।

मकर राशि

आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आप के कारोबार के लिए शुभ फलदाई है, किंतु दूसरी ओर शारीरिक थकावट बनी रहेगी। स्वास्थ संबंधी परेशानियों से पीड़ित रह सकते हैं। मौसम का प्रभाव आप पर हावी रहेगा।

कुम्भ राशि

दिन बेहतर रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशहाली बनी रहेगी। किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। घर में रिश्तेदार, पुराने दोस्त आदि आएंगे। आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।

मीन राशि

आज आप किसी संपत्ति आदि की खरीद पर चर्चा करेंगे जिसमें निर्णय तक बात पहुंच सकती हैं। घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होंगे। दिन बेहतर है।