विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 23 अक्टूबर 2019

Dainik Rashifal 23 October 2019

आज हम आपको बताने जा रहे हैं बुधवार 23 अक्टूबर 2019 का सभी 12 राशियों का राशिफल। आइये जानते हैं क्या है आपका आज का राशिफल और कैसा रहेगा आपका व्यापार, पारिवारिक जीवन एवं करियर।

मेष राशि

गृहस्थ वातावरण सुखमय रहेगा। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के कार्य की ऑफिस में तारीफ हो सकती है। रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। बेवजह के झगड़ों से दूर रहे। सेहत अच्छी रहेगी। कारोबारी लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि

सामाजिक कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सम्मान और प्यार मिलेगा। स्त्रियों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है, गुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव संभव है। परिवार के सदस्यों के साथ सम्बन्ध बेहतर होंगे। सेहत उत्तम रहेगी। कहीं से आकस्मिक धन मिल सकता है।

मिथुन राशि

व्यापारिक तौर पर लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। छात्रों को मेहनत के अच्छे निष्कर्ष मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापिस आ सकता है। परिवार सदस्यों का साथ प्राप्त होगा। किसी नए बिज़नेस को लेकर कोई विचार बन सकता है। स्वास्थ्य में पेट से सम्बंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी नयी जिम्मेदारी का भार आपके कंधो पर आ सकता है।

कर्क राशि

धार्मिक सफर पर जा सकते हैं। व्यापारिक स्तर पर लाभ में कमी हो सकती है। पुराने दोस्तों से भेंट हो सकती है। आज के दिन किसी को भी ऋण ना दें। जरुरत से ज्यादा खर्च आर्थिक तंगी पैदा कर सकते हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेमीजन से नजदीकियां बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण मामले पर हड़बड़ी में कोई कदम ना उठायें।

सिंह राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मचारियों का किसी कार्य को लेकर सहयोग मिल हो सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक हालात बिगड़ सकते हैं। जीवनसंगी के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवन में सफल होने के लिए कार्यशैली में थोड़ा बदलाव लाने की जरुरत है।

कन्या राशि

किसी करीबी से मदद मिल सकती है। लोगों पर आपकी बातों का अच्छा असर पड़ेगा। कार्यस्थल पर काम की अधिकता से व्यस्त रह सकते हैं। व्यापारिक तौर पर लाभ मिल हो सकता है। नौकरी में स्थान सम्बंधित बदलाव संभव है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफल परिणाम मिल सकते हैं। आमदनी में इजाफा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि

अटके हुए काम पूर्ण होंगे। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवरिक माहौल में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को कोई नयी जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आय के नवीन स्रोत बन सकते हैं। सेहत में थोड़ी मौसम सम्बंधित दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि

कमाई के नए जरिये जुड़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेमीजन से सम्बन्धो में मिठास बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबार की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। घर के लोगों के साथ कहीं नजदीकी स्थान पर घूमने जा सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई रिश्तेदार घर पर आ सकता है।

धनु राशि

पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। काम के कारण किसी नजदीकी सफर पर जा सकते हैं। साझेदारी वाले कार्यो में आर्थिक लाभ मिल सकता है। माता-पिता की सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है। हड़बड़ाहट में महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। आर्थिक हालात अच्छे होंगे।

मकर राशि

करियर से सम्बंधित चिंताए कम होंगी। आर्थिक पक्ष बेहतर होंगे। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश लाभकारी रहेंगे। दाम्पत्य वातावरण में खुशियां रहेंगी। मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य फल वाला रहेगा।

 कुंभ राशि

आर्थिक पक्ष सुधरेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से आपके कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे। गुस्से पर काबू रखें। रोजगार सम्बंधित बेहतर अवसर मिल सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। कार्स्थल पर काम की अधिकता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में किसी ख़ास व्यक्ति से प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो सकती हैं। आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा।

मीन राशि

लंबित कार्य पुरे हो सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन फायदेमंद साबित होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। करियर को लेकर नए मौके मिल सकते हैं। नए बिज़नेस के शुभारम्भ सम्बंधित योजना पर कार्य कर सकते हैं। लव पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। घरेलु वातावरण सुखमय रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।