विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 23 जून 2020

Dainik Rashifal 23 June 2020 Horoscope

मेष राशि

दिन का आरम्भ कुछ कमजोर होगा परन्तु समय बढ़ने के साथ-साथ दिन अच्छा होता चला जायेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। अचल संपत्ति से जुड़े मामले निपट सकते हैं जिनका निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। आज पुराने दोस्तों से भेंट हो सकती है। कहीं फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जिसके लिए अपनों का साथ प्राप्त होगा गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

वृषभ राशि

आर्थिक मसलों में दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापारिक तौर पर आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन मंगलकारी है, आज आपको उन्नति प्राप्त हो सकती है। किसी सफर पर जाने की सम्भावना बन सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी। आज किसी ऐसी शख्शियत से भेंट हो सकती है जिनसे आगे भविष्य में संबंध मजबूत होंगे। धर्म-कर्म सम्बंधित कामों में रूचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मेहमान का आकस्मिक घर पर आगमन हो सकता है। आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मंगलवार 23 जून 2020 का पंचांग जाने

मिथुन राशि

अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, मौसमी प्रभाव व वायरल की वजह से सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपनों का साथ प्राप्त होगा लेकिन किसी वरिष्ठ पारिवारिक सदस्य की दखलंदाजी हस्तक्षेप आपको परेशान कर सकती है। सूझबूझ के साथ हर तथ्य को समझने की आवश्कता है। आज आपको कोई बड़ा फैंसला लेने की जरुरत पड़ सकती है जिसपर कोई भी जल्दबाजी ना बरतें। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। संतान को लेकर मन में कई प्रकार के विचार उत्पन्न हो सकते हैं जो आपके मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन में दिन ठीक ठाक है।

कर्क राशि

आज किस्मत आप साथ है जिस वजह से आपके सभी कार्य कम परिश्रम पर भी बनते चले जाएंगे। दिन अत्यंत ही शुभकारी रहेगा। सभी कार्यों में आपको कामयाबी मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, आज आप अपने लक्ष्य को लेकर कोई बड़ा फैंसला ले सकते हैं जो आपको कामयाबी दिलाने में सहायता देगा। प्रेम प्रसंगो के मामलों में प्रेमीजन से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवारवालों के साथ कहीं बाहर भ्रमण जा सकते हैं।

सिंह राशि

कार्यों में हड़बड़ी ना करें। मन में चल रहे विचारों को आराम दें। एक साथ कई कामों को करने की कोशिश ना करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल करने की जरुरत है। सूझबूझ से आलस से बचते हुए कार्य करें। छात्रों के लिए दिन मिले जुले परिणामों वाला है, इच्छित परिणामों की प्राप्ति हेतु अभी आपको और परिश्रम करने की जरुरत है। आज गृहस्थ जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है, हालांकि आप इसे अच्छे तरीके से निभाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरुरत है, अपने खान-पान में बदलाव लाने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: मंगल के दोष को दूर करेंगे ये उपाय

कन्या राशि

कारोबारी तौर पर दिन कुछ ठीक नहीं है, आज नुक्सान होने की संभावना है, अतः सतर्कता के साथ अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें। निवेश के लिए आज का दिन सही नहीं है, इसमें आपको हानि हो सकती है। किसी नए अथवा बड़े कार्य को अपने हाथों में लेने से बचें अन्यथा नुक्सान भुगतना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी स्तिथि कुछ ठीक नहीं है, जीवनसाथी आपसे किसी बात से रुष्ट हो सकते हैं। बजाय उनसे झगड़ने के, उन्हें मनाने की कोशिश करें। सेहत सामान्य रहेगी। गृहस्थ वातावरण में स्तिथि शांतिपूर्ण बनी रहेगी। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा कमजोर है, समझदारी का इस्तेमाल करें और स्थिति सामान्य बनाने की चेष्टा करें। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा, आज आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

आज आप कोई बड़ा फैंसला ले सकते हैं जिस कारण आपके परिवार के कुछ विशेषजन आपसे नाराज रह सकते हैं, हालांकि ज्यादातर लोग खुश रहेंगे। किसी बात को लेकर मानसिक दबाव बना रह सकता है। व्यापारिक तौर पर और नौकरी पेशा वर्गों के लिए दिन लाभकारी है, अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करने हेतु अधिक परिश्रम करने की जरुरत पड़ सकती है। किस्मत कुछ हद तक आपके साथ है, लेकिन परिश्रम करना भी जरुरी है। कारोबारी स्तर पर लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में रिश्तो में आई दरारें कही तो ठीक होंगी, परन्तु  कहीं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं जिस वजह से रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन मध्यम है। दांपत्य जीवन बेहतर है, आपसी प्रेम बढ़ेगा एवं समस्याएं समाप्त होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आपसी तकरार बड़े झगडे में बदल सकती हैं, इसलिए अपनी बोली पर नियंत्रण रखते हुए सूझबूझ के साथ काम करें। व्यापारिक तौर पर में किसी नई योजना को लागू कर सकते हैं जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होगी। अपनों का साथ प्राप्त होगा जो आपके मनोबल को बढ़ाएगा। आज आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी मदद भी करने हेतु आगे आ सकते हैं जो आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि को बढ़ा सकता है।

धनु राशि

पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में आपका कोई अपना आपके विरुद्ध कोई साजिश रच सकता है, अतः समझदारी बरतें एवं सचेत रहे। किसी पर यूँ ही विश्वास न कर लें। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। पिता के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे जिससे आपको कार्यक्षेत्र में कामयाबी प्राप्ति हो सकती है। कारोबार तौर पर कुछ विशेष बदलाव हेतु योजना बना सकते हैं जिसमे लाभ प्राप्ति हो सकती है। अपनी सोच में सकारात्मकता लाये। अपने लक्ष्य को हासिल करने का समय आ रहा है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि

आज का दिन बहुत ही बेहतर परिणामों वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आज कई प्रकार के मौके मिल सकते हैं जिनसे आप प्रगति की ओर बढ़ेंगे। कार्यालय में कुछ नजदीकी सहकर्मचारियों से सावधान रहने की जरुरत है, वे आपकी तरक्की में किसी प्रकार की बाधा डाल सकते हैं। गृहस्थ जीवन पहले की अपेक्षा बेहतर है, अपनों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है जो आपके कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने में मददगार रहेगी। व्यापारिक तौर पर लाभ के लिए आज के दिन कोई भी निवेश बेहद सोच-समझकर करें। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो सुखमय रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार भरा रहेगा।

कुंभ राशि

आज आप खुद को फुर्तीला एवं चुस्त महसूस करेंगे। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार आज घर मे पधार सकते हैं जिससे परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। आज व्यय में अधिकता हो सकती है, परन्तु वहीं दूसरी ओर अच्छी आय के भी आसार हैं, इसलिए व्यय का आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने हेतु परिवार वालों से विचार विमर्श कर सकते हैं लेकिन परिवारवाले आज आपको शायद इसकी इजाजत नहीं देंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा जो आपके पारिवारिक वातावरण को सुधारने में काफी सहायक साबित होगा।

मीन राशि

किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है, हालाँकि शारीरिक स्फूर्ति बरकरार रहेगी। आर्थिक मामलों में आज नुक्सान होने के योग बन रहे हैं, हो सके तो आज के दिन किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। न्यायालय सम्बंधित मसलों पर आपको सूझबूझ से काम लेने की जरुरत है। साहित्य से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी किसी रचना को बहुत अधिक महत्वत्ता प्राप्त हो सकती है। आज के वाहन चलाने से बचें अन्यथा कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। बेकार की चीजों पर धन व्यय ना करें अन्यथा आर्थिक स्तिथि चरमरा सकती है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई खास निर्णय लेने की जरुरत पड़ सकती है।