विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 22 अक्टूबर 2019

Dainik Rashifal 22 October 2019

22 अक्टूबर 2019 का दिन लेकर आएगा कई राशियों के लिए शुभ फल, आइये जानते हैं सभी 12 राशि के जातको का राशिफल एस्ट्रोकाका द्वारा।

मेष राशि

घरेलु वातावरण में आपसी सम्बन्ध सुधरेंगे। किसी नए व्यवसाय का श्री गणेश हो सकता है। किसी प्रमुख बात पर परिवार के बड़ों से सलाह फायदेमंद रहेगी। दूसरों पर आपकी बातों का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सेहत के मामले में कुछ थकान महसूस हो सकती है। किसी संपत्ति या गाड़ी में निवेश कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

वृषभ राशि

धन लाभ के नवीन अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्तिथि बेहतर होगी। दफ्तर में साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में प्रगति होने के योग हैं। किसी दोस्त के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय का आरम्भ लाभकारी परिणाम देगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी प्यार बढ़ेगा। रुके हुए कई महत्वपूर्ण मान आसानी से पूर्ण होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराना अटका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।

मिथुन राशि

दिन अच्छा रहेगा। किसी मेहमान का घर पर आना हो सकता है। नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। किसी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़ा कोई परिवर्तन संभव है। सेहत के तौर पर परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन हितकारी साबित होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। विवाह योग लोगों के रिश्ते पक्के हो सकते हैं। करियर से जुड़े अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से कोई बहस हो सकती है। गुस्से पर संयम रखें। प्रेमीजन के लिए समय अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्तिथि आ सकती है। सेहत की दृष्टि से दिन ठीक ठाक रहेगा।

सभी राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल जानें

सिंह राशि

दिन मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। कार्यालय में काम की प्रशंसा होगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। सेहत के सन्दर्भ में कोई छोटा मोटा कष्ट हो सकता है। गृहस्थ जीवन में उत्पन्न समस्याओं के निवारण पर विचार करने की आवश्यकता है। अनावश्यक व्यय हो सकता है।

कन्या राशि

आर्थिक हालात बेहतर होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय के नवीन स्रोत मिल सकते हैं। कोई ख़ुशी की खबर मिल सकती है। पुराने दोस्त से भेंट संभव है। लव पार्टनर से सम्बन्ध बेहतर होंगे। जीवनसाथी से प्रेम में मिठास रहेगी। किसी कार्य विशेष में निवेश अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि

विवाह योग्य संतान के विवाह के लिए कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। घर के माहौल में कोई खटास पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति अथवा नया दायित्व प्राप्त  हो सकता है। ऐसे कार्यों को करने से बचें जिसमे हानि का खतरा हो। वाहन में निवेश कर सकते हैं। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि

लाभ की दृष्टि से लिए गए फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। कारोबार की दृष्टि से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से अपने मन के विचार सांझा कर सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठ लोग कार्यों से प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की अनबन उत्पन्न हो सकती है। घर पर कोई शुभ कार्य की वजह से व्यस्तता रह सकती है। फंसा हुआ पैसा वापिस आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सुधार होगा।

धनु राशि

कारोबारी स्तर पर लाभ मिल सकता है। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े बेहतर मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में सभी कार्य समय पर पुरे होंगे। अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। प्रेम संगी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे।

मकर राशि

पुराने मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कोई ख़ुशी भरी खबर मिल सकती है। करियर में कुछ विपरीत परिस्तिथियाँ आ सकती हैं। ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ कोई कलह हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सभी परेशानियां दूर होंगी। नए कार्य में सूझबूझ के साथ ही धन लगाएं। किसी शुभ काम की वजह से व्यस्तता रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि

लंबित काम पूर्ण हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में फलदायी रहेगा। ऑफिस में  उच्च अधिकारी कार्यों की सराहना कर सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। घरेलु वातावरण में कोई अनबन हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध ठीक ठाक रहेंगे। सेहत के तौर पर दिन ऊर्जावान रहेगा।

मीन राशि

व्यापारिक लाभ अपेक्षा से कम हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। कार्यक्षेत में दिन फलदायी साबित होगा। प्रेमीजन से भेंट हो सकती है। वित्तीय स्तिथि बेहतर होगी।