विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 22 February 2020

आज दिनांक 22 फरवरी 2020, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार का दिन है। विक्रम संवत् 2076 चल रहा है। आज सूर्य उत्तरायण के साथ दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु चल रहा है। आज राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक है। इस काल अवधि में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना अमंगलकारी माना जाता है। आज चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ हो जाएगी। वहीं शुभ मुहूर्तो में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 22 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

आज किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगा रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन बेहतर है। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक शांति बरकरार रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदाई है। दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी किन्तु जैसे ही दिन बढ़ता जाएगा, स्थितियां प्रतिकूल होती जाएंगी। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी किंतु आमदनी में लाभ के भी योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। दंपति जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

मिथुन राशि

शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा किंतु मानसिक रूप से आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर खुद में ही उलझे रहेंगे। तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आज के दिन कोई बड़ा निर्णय ना लें अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो जाएगी। दांपत्य जीवन सामान्य है।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अत्यधिक मेहनत के बावजूद उचित परिणाम की प्राप्ति न होने से मन चिड़चिड़ा सा रहेगा जिस वजह से किसी से अनबन होने की भी संभावना है। अपने क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें।

सिंह राशि

आपके मन मे किसी बात को लेकर आंतरिक प्रसन्नता बरकरार रहेगी। लाभ के योग हैं। कारोबार में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचल संपत्ति आदि को लेकर वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि

आज भाग्य आपके साथ नही है। कार्यक्षेत्र में अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न होंगी जिसका आप डटकर सामना करने की चेष्टा करेंगे। दिन को बेहतर बनाने के लिए हेतु अनेकानेक प्रयत्न करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी नोकझोंक हो सकती हैं।

तुला राशि

दिन लाभदायक है। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश करेंगे। किसी से बहस ना करें। किसी से उलझने का प्रयत्न करना आपके लिए हानिकारक है।

वृश्चिक राशि

खर्च पर नियंत्रण रखें। आपके प्रेमिजन आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है जिसे मनाने कि आप कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं।

धनु राशि

स्वजनों का साथ प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग आपकी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक निवेश से बचने का प्रयोग ना करें। आज के दिन निवेश करना आपके लिए हानिप्रद होगा जबकि कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं।

मकर राशि

स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मौसमी प्रभाव की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार आदि भी हो सकता है। स्वास्थ्य की वजह से मानसिक परेशानी भी बनी रहेगी जिस वजह से कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा फिर भी कार्य क्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी।

कुम्भ राशि

आज का दिन मंगलकारी है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर हैं, आपकी रणनीति कार्य करेगी। सेहत के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक लाभ के योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि  के जातको का दिन मध्यम है। पुरानी समस्याएं समाप्त होने के कगार पर है। आर्थिक मामलों में दिन मध्यम है। समझदारी के साथ कार्य करें। पुराने कर्ज समाप्त होंगे। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, हालांकि यह यात्रा आपके लिए बहुत अधिक फलदाई नहीं है।